Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:20 AM IST

पान के पत्ते से बनाएं ये मुखवास, एक बार खाकर बार-बार करेंगे खाने की डिमांड

पान और मुखवास दोनों ही अलग-अलग चीज है, ऐसे में आज हम आपको पान के पत्ते की मदद से मुखवास बनाने की विधि बताएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-26, 12:36 IST
Easy paan mukhwas recipe

पान के पत्ते का स्वाद भली किसे पसंद नहीं होगा। पूजा अनुष्ठान से लेकर खाने पीने तक पान का उपयोग घरों में कई चीजों के लिए किया जाता है। पान के पत्ते से आपने पान, आइसक्रीम, ठंडाई समेत कई सारी चीजें खाई और पी होगी। लेकिन क्या आपने पान के पत्तों से तैयार स्वादिष्ट और खुशबूदार पान मुखवास का स्वाद लिया है। आज हम आपको पान मुखवास बनाने की विधि बताएं, जिससे आप बहुत आसानी से बनाकर कई हफ्तों के लिए स्टोर कर सकते हैं। 

पान के पत्ते और गुलकंद मुखवास

 ()

सामग्री:

  • पान के पत्ते - 10-12
  • गुलकंद - 2-3 बड़े चम्मच
  • सौंफ - 1 बड़ा चम्मच
  • सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) - 2 बड़े चम्मच
  • मीठा सुपारी- 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)
  • मिश्री - 2 बड़े चम्मच (पाउडर के रूप में)
  • छोटी इलायची - 5-6 (पिसी हुई)
  • 3-4 चम्मच टूटी फ्रूटी

इसे भी पढ़ें: अब सालों-साल खराब नहीं होगा किचन में रखा मुरमुरा, स्टोर करने के लिए अपनाएं ये हैक्स  

मुखवास बनाने की विधि

  • सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धो लें और उन्हें सुखा लें।
  • पत्तों की डंडी निकाल दें और पत्तों को छोटे-छोटे बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक बाउल में गुलकंदडालें और उसमें पिसी हुई इलायची मिला दें।
  • गुलकंद को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि इसमें इलायची का स्वाद अच्छे से मिक्स हो जाए।
  • गुलकंद के मिश्रण में सौंफ, सूखा नारियल,टुटी फ्रूटी और मिश्री को मिलाएं।
  • अब छोटे-छोटे कटे हुए पान के पत्तों को गुलकंद के मिश्रण में मिला दें।
  • सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें ताकि पान के पत्ते और गुलकंद का मिश्रण समान रूप से मिल जाए।

कैसे करें मुखवास को स्टोर

How to make gulkand paan mukhwas at home

  • तैयार किए गए मुखवास को एक एयरटाइट कंटेनर या कांच के जार में रखें।
  • इसे फ्रिज में स्टोर करें ताकि यह फ्रेश रहे।

मुखवास से जुड़े टिप्स

  • इस मुखवास को आप भोजन के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में  रखने से यह लगभग 2-3 सप्ताह तक फ्रेश रहता है।
  • इसमें आप सत (Edible Cristal Menthol) का भी उपयोग कर सकते हैं, जो इसकी ताजगी को और बढ़ाएगी
  • आप इसमें कत्था का भी उपयोग कर सकते हैं, जो मुखवास के रंग और स्वाद को बढ़ाएगा।
  • इस विधि का पालन करके आप घर पर ही स्वादिष्ट और ताजगी भरा पान और गुलकंद मुखवास बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अब सालों-साल खराब नहीं होगा किचन में रखा मुरमुरा, स्टोर करने के लिए अपनाएं ये हैक्स

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।