Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

ब्रेड क्रम्ब्स का इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो बढ़ जाएगा खाने का जायका

इस लेख को पढ़ने के बाद ब्रेड क्रम्ब्स की मदद से आप आसानी से कई व्यंजनों के जायके में चार चांद लगा सकती हैं। 
Updated:- 2021-07-09, 12:42 IST
tips to use bread crumbs in kitchen

ब्रेड घरों में इस्तेमाल होने वाली एक ऐसी चीज है, जिससे सुबह, दोपहर या फिर शाम को कई तरह का नाश्ता बनाया जाता है। ऐसा बहुत बार होता है कि हमारे घरों में ब्रेड का पैकेट आता है और कुछ इस्तेमाल के बाद कुछ ब्रेड बच जाती है। अमूमन बची हुई ब्रेड को लोग फेंक देते हैं। लेकिन, क्या आपने बची हुई ब्रेड से ब्रेड क्रम्ब्स बनाकर किसी रेसिपीज में इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो इस लेख में हम कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स की मदद से ब्रेड का आप आसानी से ब्रेड क्रम्ब्स भी तैयार कर सकती हैं और ब्रेड क्रम्ब्स को कई रेसिपीज का जायका बढ़ाने के लिए भी उपयोग कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

सबसे पहले ब्रेड क्रम्ब्स बनाने का तरीका जान लेते हैं

how to make bread crumbs

ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई ब्रेड को आपको टुकड़ों में तोड़ना होगा। टुकड़ों में तोड़ने के बाद इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से चूरा बनाना होगा। इसके बाद आपको एक पैन में एक चम्मच बटर डालकर गरम करना होगा। जब पैन और बटर गरम हो जाए तो आपको चूरा को पैन में डालकर कुछ देर भूनना होगा। भूनने के बाद आप इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।

इसे भी पढ़ें:मानसून में ख़राब हो जाते हैं मसाले तो इस तरह करें स्टोर, नहीं होंगे ख़राब

ब्रेड क्रम्ब्स बनाने का दूसरा तरीका

how to use bread crumbs

ब्रेड क्रम्ब्स बनाने का एक अन्य तरीका और भी है। इसके लिए बची हुए ब्रेड को आप बेकिंग ट्रे पर रखकर ओवन में रख दें। इसके बाद 200 डिग्री प्री-हिट पर ओवन को ऑन करके कुछ देर ब्रेड को भून लीजिए। भूनने के बाद मिक्सर में डालकर चूरा बना लीजिए।

ब्रेड क्रम्ब्स का इस तरह करें इस्तेमाल

use bread crumbs

  • अगर आप फ़्राइड राइस बनाने जा रही हैं, तो मसाले भूनने के साथ ब्रेड क्रम्ब्स को भी डालकर बना सकती हैं। इसके इस्तेमल से फ़्राइड राइस का स्वाद चार गुण अधिक बढ़ जाता है।
  • आलू की टिक्की, ओट्स मूंग दाल की टिक्की, गोभी की टिक्की, चना दाल की टिक्की आदि को फ्राई करने से पहले ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट के फ्राई करने से ये बहुत ही यमी लगती है।
  • शायद आपको मालूम हो! अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि कई महिलाएं ब्रेड क्रम्ब्स को सूप बनाने में भी इस्तेमाल करती है। इससे सूप का जयका बढ़ जाता है।
  • स्वादिष्ट केक बनाने में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। केक बनाते समय ऊपर से ब्रेड क्रम्ब्स से गार्निश करने से केक दिखने में आकर्षित और खाने में भी टेस्टी लगता है।

इसे भी पढ़ें:आप भी घर पर बनाएं इन लाजवाब हिमाचली अचार को, करेंगे सभी पसंद

  • चिकन या मटन बॉल्स बनाने के लिए भी ब्रेड क्रम्ब्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से बॉल्स क्रिस्पी और टेस्टी बनते हैं।
  • फिश को तलने से पहले ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर पकाने से मछली चार गुण टेस्टी लगती है। इसके लिए ग्रेवी में न डालकर आप फ्राई ही भोजन में शामिल करें। (घर पर रखी है ब्रेड तो नाश्ते के लिए ये 3 रेसिपीज)
  • ब्रेड क्रम्ब्स को आप समोसा बनाने में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप मसाले पकाते समय ब्रेड क्रम्ब्स को भी डालकर पका लें। इससे समोसे का स्वाद बढ़ जाता है।
  • पनीर की सब्जी बनाने में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस लेख को पढ़ने के बाद यक़ीनन आप ब्रेड क्रम्ब्स को इन व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए ज़रुरु इस्तेमाल करना चाहेंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।