Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:51 PM IST

इस से पहले की बरसात में खराब हो जाए सत्तू उससे पहले बना लें उनके परांठे

अगर कुछ अलग खाने का मन कह रहा है तो घर पर सत्तू का परांठा बनाकर खाएं। यह एक देसी डिश है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है।  
Updated:- 2018-10-31, 15:18 IST
Sattu ka prantha recipe main

गर्मी में हर कोई सत्तू जरूर पीता है। यह एक हेल्दी पेय पदार्थ है जो लू लगने से बचाता है। जिसके कारण हर किसी के घर में यह जरूर होता है। लेकिन अब तो गर्मी खत्म हो गई है और मानसून आ गया है। इस मानसून का असर सत्तू पर भी होता है और वह सील सा जाता है। आपके घर में भी रखा सत्तू इस पहले की सील जाए, उससे पहले ही आप उनके परांठे बना लें। यह एक टेस्टी डिश है जिसे आप ब्रेकफास्ट और डिनर, दोनों समय खा सकती हैं। 

ऑब्जेक्टिव्स 

  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

भरावन (स्टफिंग) के लिए जरूरी चीजें

Sattu ka prantha recipe inside

  • 2 कप सत्तू
  • कद्दूकस की हुई 5 से 6 लहसुन की कलियां
  • बारीक कटे 2 प्याज
  • कद्दूकस की हुई एक इंच अदरक
  • बारीक कटी 3 हरी मिर्च
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • आधी चम्मच अजवायन
  • आम के अचार के 2 टुकड़े पिसे हुए या अमचूर पाउडर
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल

आटा गूंदने के लिए सामग्री

  • 3 कप गेहूं का आटा
  • 2 चम्मच घी
  • आधा चम्मच नमक
  • एक छोटा चम्मच जीरा

सबसे पहले तैयार करते हैं भरावन 

सत्तू का परांठा बनाने के लिए भरावन बनाना जरूरी होता है। भरावन बनाने के लिए सत्तू में लहसुन, अदरक, प्याज, हरी मिर्च, नींबू का रस, अजवायन, आम का अचार, हरा धनिया, नमक और एक से 2 चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। 

Sattu ka prantha recipe inside

अब गूंदें आटा 

अब एक बर्तन में आटा गूंदें। जिस तरह से रोटी के लिए आटा गूंदते हैं उसी तरह से आटे में एक चम्मच आजवाइन डालकर गूंदें।

 

 

अब बनाएं सत्तू का परांठा

  • सबसे पहले आटे की लोई बना लें। 
  • अब इसे चारों तरफ से फैला कर बीच में भरावन रखें और फिर किनारों को आपस में जोड़कर इसका मुंह बंद कर लें। 
  • अब इन भरे हुए आटे की लोई को बेलें और गैस पर गर्म तवे में घी या रिफाइन तेल से हल्का ब्राउन होने तक सेकें। 

अब इसे दही और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।