देसी घी से बना यह आटे का हलवा मुंह में ला देगा पानी

हर किसी को मीठा खाने का मन करता है। इस क्रेविंग को मिटाने के लिए कई लोग बाहर से चॉकलेट खरीदकर खा लेते हैं तो कई लोग मिठाई खरीद कर खा लेते हैं। जबकि इससे कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में मीठे में अगर कुछ हेल्दी खाना है तो घर पर आटे का हलवा बनाकर खाएं। इसे बच्चे भी बहुत चाव से खाएंगे। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि घर पर कैसे आटे का हलवा बना सकते हैं। यह एक इंडियन डिश है जो खाने में बहुत टेस्टी लगती है।
आटे के हलवे के ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : 15 मिनट
- मील टाइप : ब्रेकफास्ट
जरूरी चीजें
- 1 कप आटा
- 1/2 कप पीसी हुई चीनी
- 1/2 कप घी
- 1 से 1/2 कप दूध
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- 1 चम्मच किशमिश
- 2 चम्मच कसी हुई गरी
- सूखे मेवे बारीक कटे हुए (बादाम, काजू, पिस्ता)
इस तरह से बनाएं
- आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही को गैस पर गर्म करें।
- फिर इसमें आधा चम्मच घी डालकर गर्म होने दें। फिर इसमें आटा डालकर धीमी आंच में सुनहरा होने तक भूनें।
- जब आटे से खुशबू आने लगे तो उसमें पीसी हुई चीनी और दूध डालें।
- फिर इसे चम्मच से चलाएं जिससे की आटे की सारी गुठलियां ना बनें।
- जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो उसमें कटे हुए सूखे मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर चलाएं।
- हलवे को और टेस्टी बनाने के लिए इसमें ऊपर से बचा हुआ घी डालें।
- जब हलवे में घी मिक्स होने लगे तो गैस बंद कर दें।
अब आपका हलवा तैयार है। इसे एक कटोरी में गरी से सजाकर सर्व करें और खुद भी खाएं।
नोट-दूध की मात्रा आटे से 3 गुना जायदा रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।