दादी मां का नुस्खा: केवल 1 नींबू से पाएं 2 मिनट में सुंदर और सफेद दांत

मोतियों की तरह चमकने वाले सुंदर दांत पूरी चेहरे की सुंदरता बढ़ा देते हैं। सुंदर दांतों की जब भी बात होती है तो माधुरी दीक्षित को जरूर याद किया जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि माधुरी दीक्षित सुंदर हैं लेकिन इनके मोतियों जैसे सफेद दांत इनकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। जिसके कारण कई लड़कियां भी काफी जोर लगाकर रगड़-रगड़ कर सुबह-शाम ब्रश करती हैं। जिसके कारण दांत तो सफंद होते नहीं है लेकिन मसूड़ों से खून जरूर निकलने लग जाता है। ऐसे में क्या किया जाए?
ऐसी स्थिति में दादी मां का ये नुस्खा ट्राय करें। दादी मां के इस नुस्खे के अनुसार दांतों का पीलापन हटाने के लिए नींबू का छिलका ही काफी है। नींबू के छिलके से केवल 2 मिनट में पीले दांत सुंदर हो जाते हैँ। तो आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि दांत पीले क्यों होते हैं और इसे नींबू की मदद से सफेद कैसे किया जा सकता है।
दांत कैसे होते हैं पीले?
- अच्छे से दांत साफ ना करना।
- बहुत अधिक ठंडी चीजों का सेवन करना।
- चाय-कॉफी आदि चीजों का अधिक सेवन करना।
- सिगरेट, बीड़ी और तंबाकु का अधिक सेवन करना।
- कई बार गंदे पानी और मसालेदार भोजन से भी दांत पीले हो जाते हैं।
Read More: अब दांतो की सड़न और बदबू को कीजिये bye-bye
नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसी के इस्तेमाल से दांतों का पीलापन दूर हो जाता है। नींबू के छिलके को ब्रश करने के बाद दांतों में रगड़ने से ही दांतों का पीलापन हट जाता है और दांत सफेद हो जाते हैं।
नमक के साथ करें इस्तेमाल
- अगर दांत बहुत अधिक पीले हैं और उनमें दाग-धब्बे भी हैं तो तीन-चार बूंद नींबू के रस में दो चुटकी नमक और थोड़ा सा सरसों तेल मिलाएं।
- फिर इस पेस्ट को उंगलियों में लेकर दांतों में रगड़े। (जिस तरह से ब्रश करते हैं वैसे)
- फिर कुल्ला करके नींबू के छिलकों को दांतों पर रगड़ें।
- एक सप्ताह तक रोजाना ऐसा करें। दांत मोतियों की तरह सफेद हो जाएंगे।
तो फिर देर किस बात की है। आज से ही ये नुस्खा ट्राय करना शुरू करें और अपने पीले दांतों को मोतियों की तरह सफेद बनाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।