Chaitra Navratri: थाली में शामिल करें साबूदाने का स्वादिष्ट हलवा, व्रत में आ जाएगा मजा

साबूदाना का सेवन ज्यादातर व्रत के दौरान किया जाता है। इसलिए जब नवरात्रि या फिर कोई भी त्यौहार आता है, तो मार्केट में सबसे ज्यादा साबूदाना बिकता है। कहा जाता है कि साबूदाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए साबूदाने से कई तरह के हेल्दी व्यंजन बनाए जाते हैं।
मगर ऐसे भी कई लोग हैं जो साबूदाने की खिचड़ी को बिल्कुल खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप साबूदाना की मदद से कुछ अलग रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं, तो फिर आपको इस लेख को जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि आज हम आपके लिए 'रेसिपी ऑफ द डे' में हलवा की स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं, जिसका स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
साबूदाने का स्वादिष्ट हलवा Recipe Card
आप घर पर इन आसान स्टेप्स से साबूदाने का स्वादिष्ट हलवा तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 1 कप- साबूदाना
- 1 कप- चीनी
- 4- केसर
- आधा कप- देसी घी
- 4- इलायची
- 8- बादाम (बारीक कटे हुए)
- 8- काजू (बारीक कटे हुए)
Step
- Step 1:
सबसे पहले साबूदाने को साफ कर लें और 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें ताकि यह आसानी से फूल जाए।
- Step 2:
इस दौरान हम सभी सामग्री तैयार करके रख लेंगे। बादाम काट कर रख लें, काजू को काट लें।
- Step 3:
अब एक पैन में देसी घी गर्म करें फिर इसमें तड़का लगाने के लिए देसी घी डालें और इलायची डालकर चटकने दें।
- Step 4:
फिर भीगे हुए साबूदाने को देसी घी में डालकर लगातार चलाते हुए पका लें। अब साबूदाने को ढककर कुछ देर के लिए रख दें।
- Step 5:
जब साबूदाना अच्छी तरह से पिघल जाए तो चीनी डालकर लगातार चलाते रहें और हलवा का मिश्रण बनने तक पकने दें।
- Step 6:
चीनी जब साबूदाने में घुलने लगे तो कटे हुए बादाम, कटे हुए काजू और केसर डालकर 5 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
- Step 7:
बस आपका साबूदाने का हलवा तैयार है, जिसे आप व्रत की थाली में शामिल कर सकती हैं।
विधि
- साबूदाने का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को साफ कर लें और 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें ताकि यह आसानी से फूल जाए।
- इस दौरान हम सभी सामग्री तैयार करके रख लेंगे। बादाम काट कर रख लें, काजू को काट लें। (नागोरी हलवा की आसान रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर आप भी बनाएं साबूदाना फिंगर्स, करेंगे सभी पसंद
- अब एक पैन में देसी घी गर्म करें फिर इसमें तड़का लगाने के लिए देसी घी डालें और इलायची डालकर चटकने दें।
- फिर भीगे हुए साबूदाने को देसी घी में डालकर लगातार चलाते हुए पका लें। अब साबूदाने को ढक कर अच्छी तरह से पकने दें।
- जब साबूदाना अच्छी तरह से पिघल जाए तो चीनी डालकर लगातार चलाते रहें और हलवा का मिश्रण बनने तक पकने दें।
- चीनी जब साबूदाने में घुलने लगे तो कटे हुए बादाम, कटे हुए काजू और केसर डालकर 5 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- साबूदाने की मदद से आप भी बनाएं ये स्नैक की स्वादिष्ट रेसिपीज, सभी करेंगे पसंद
- बस आपका साबूदाने का हलवा तैयार है, जिसे आप व्रत की थाली में शामिल कर सकती हैं। (साबूदाना की टिक्की की आसान रेसिपी)
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।