30 मिनट में बनाएं बासी रोटी से ये केक, खाते रह जाएंगे लोग

घर में अधिकतर रोटियां बच जाती है। उन्हें दोबारा कोई खाना पसंद नही करता है। ऐसे में आप बची हुई रोटियों को फेकने की बजाय उसका केक बना सकती हैं। जिसे सभी लोग खाते रहे जाएंगे। तो आइए जानें बची रोटियों से केक बनाने की रेसिपी ।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले बची हुई रोटी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर रख लें।
- अब रोटी के टुकड़ों को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।
- इसके बाद एक बाउल में तेल और शक्कर डाल कर के अच्छे से मिक्स करें।
- जब शक्कर अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तब इसमें वनीला एसेंस और दही को डालकर अच्छी तरह से मिलांए।
- अब इसमें रोटी का पाउडर, गेहूं का आटा, बेकिंग सोडा , सौठ का पाउडर और सूखे मेवे डालकर मिलांए।
बासी रोटी का केक Recipe Card
बासी रोटी से केक कैसे बनांए
Ingredients
- 5 बची हुई रोटी
- 1 कप गेहूं का आटा
- 2 कप ब्राउन शक्कर
- 1 कप दही
- 3/4 कप तेल
- 1 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 चम्मच वनीला एसेंस
- 1/2 चम्मच सोंठ का पाउडर
- 1 छोटा कप बारीक कटे हुए सूखे मेवे
- 1 कप दूध
Step
- Step 1:
सबसे पहले मिक्सी में बची हुई रोटी के छोटे छोटे टुकड़े करके बारीक पाउडर बना लें।
- Step 2:
इसके बाद एक बाउल में तेल और सारी सामग्री को डालकर अच्छी तरह से मिलांए।
- Step 3:
इसके बाद इसमें दूध डाल कर कट और फोल्ड तरीके से मिलाएं।
- Step 4:
अब केक स्टैंड में तेल लगाकर बटर पेपर बिछा दें और मिश्रण को ड़ालें।
- Step 5:
अब कुकर में नमक डालकर 30 मिनट के लिए स्टैंड पर केक रख कर पका लें।
- Step 6:
अब केक को ठंडा होने के लिए रख दें, फिर सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ें बैंगन भूनते समय ब्लॉक हो गए हैं गैस बर्नर के छेद तो करें ये काम
- इसके बाद इसमें दूध डाल कर कट और फोल्ड तरीके से मिलाएं।
- आप इसमें अपने हिसाब से दूध का प्रयोग करें बस ध्यान रखें कि ये न ज्यादा टाईट हो ना ही धीला।
- अब केक स्टैंड में तेल लगाकर बटर पेपर बिछा दें, इसके बाद मिश्रण को डाल दें और बर्तन को धीरे-धीरे हिलाते रहे ताकि मिश्रण सभी कोने तक सेट हो जाए।
- अब कुकर में नमक डालकर अच्छी तरह से फैला दें।
- जब नमक गर्म होने लगे, तब इसपर स्टैंड को रख दें।
- अब इसे 30 मिनट के बाद कुकर से बाहर निकाल लें।
- फिर केक को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
- जब केक थंडा हो जाए तो इसे सर्व करें।
- लीजिए तैयार है आपका बासी रोटी से बना केक
इसे जरूर पढ़ें बासी रोटी से बनाए जा सकते हैं शाकाहारी सीख कबाब, झटपट बन जाएगा ये स्वादिष्ट और चटपटा नाश्ता
अन्य टिप्स
- आप मिश्रण जितना अच्छा फेटोगे केक उतना ही सॉफ्ट बनेगा।
- आप इसे कुकर की सिटी को निकाल कर बनांए।
- आप गेहूं के आटे की जगह मैदा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
image credit sutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।