घर पर कैसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल से आलू गोभी की सब्जी

आलू गोभी की सब्जी हर घर में खायी जाती है। घर में आए दिन बनने वाली ये सब्जी हर शादी पार्टी में भी खाने को मिलती है और हर बड़े रेस्टोरेंट के menu में भी आलू गोभी की सब्जी खाने के लिए मिलती हैं। आप इसे आसानी से अपने घर पर बनाने की ये रेसिपी जानिए
Updated:- 2018-10-30, 17:26 IST
restaurant style aloo gobi main

आलू गोभी की सब्जी हर घर में खायी जाती है। घर में आए दिन बनने वाली ये सब्जी हर शादी पार्टी में भी खाने को मिलती है और हर बड़े रेस्टोरेंट के menu में भी आलू गोभी की सब्जी खाने के लिए मिलती हैं। हालांकि आप आए दिन आलू गोभी की सब्जी खाती हैं लेकिन रेस्टोरेंट वाली आलू गोभी की सब्जी का स्वाद ही खास होता है। इसके स्वाद की वजह से ही आप इसे खाने में जरूर ऑर्डर करती हैं। वैसे तो हम सभी बाहर रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए इसलिए जाते हैं कि वहां पर घर से ज्यादा स्वादिष्ट खाना मिलता है लेकिन ज्यादा स्वादिष्ट खाना खाने के लिए आपको बाहर रेस्टोरेंट जाने की और पैसे खर्च करने की क्या जरूरत है आप आसानी से ही अपने घर पर आलू गोभी की सब्जी बना सकती हैं। 

आलू गोभी की रेस्टोरेंट स्टाइल की सब्जी घर पर बनाने के लिए आपको क्या चाहिए और इसे बनाने का सही तरीका क्या है ये आपको इस रेसिपी में बता रहे हैं। आप अपने घर पर इस रेसिपी की मदद से रेस्टोरेंट से भी ज्यादा स्वादिष्ट आलू गोभी की सब्जी बना सकती हैं। 

आलू गोभी की सब्जी बनाने की सामग्री

  • गोभी का फूल - 1
  • आलू - 2
  • टमाटर - 2 
  • अदरक - 1 - 1.5 इंच
  • हरी मिर्च - 2
  • हरा धनिया - थो़ड़ा सा बारीक कटा हुआ
  • तेल - तलने के लिए और सब्जी बनाने के लिये
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी
  • हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
  • साबुत गरम मसाला - 2 बडी़ इलायची, ½ इंच दालचीनी, 3 लौंग, 8-10 काली मिर्च
  • धनिया पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 2 छोटे चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

Read more: दही वाली चटपटी भिंडी घर पर बनाने की ये खास रेसिपी जानिए

आलू गोभी की सब्जी बनाने की विधि

  • गोभी के डंठल हटा कर छोटे टुकड़े में काट कर, गोभी के टुकड़ों को धो लीजिये, आलुओं को छील कर धो लीजिये और एक आलू को 6 टुकड़ों में काट लीजिए.
  • टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीस लीजिए, इसमें से थोडे़ से अदरक को लम्बे-लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिए
  • कढा़ई में तेल डालकर अच्छे से गरम कर लीजिए, तेल गर्म होने पर इसमें आलू डालकर तल लीजिए. आलुओं के हल्के ब्राउन होने पर इन्हें निकाल लीजिए अब इस तेल में गोभी डालकर तल लीजिए. गोभी के भी हल्का ब्राउन होने पर इसे भी निकाल लीजिए.
  • कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून तेल छोड़ कर अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये, तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भूनने के बाद कटा हुआ अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर भून लीजिए. इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डाल कर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
  • मसाला भून जाने पर इसमें ½ कप पानी, नमक, गरम मसाला डाल दीजिये, उबाल आने पर इसमें तले हुए गोभी-आलू और हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दिजिए और ढककर 3-4 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पका लीजिए।

Read more: बैगन है गुणकारी और इसका भरता है स्वादिष्ट तो जानिए इसकी रेसिपी

सब्जी बनकर के तैयार है, इसे किसी प्याले में निकाल कर हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए. गोभी आलू की गरमा गरम सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।