एक नहीं बल्कि तीन तरीकों से बनाएं जामुन का जूस, जानें रेसिपी

गर्मियों के दौरान शरीर को हाइड्रेट और तरोताजा रखने के लिए जूस का सेवन किया जाता है। हालांकि, मार्केट में तरह-तरह के जूस मौजूद हैं, लेकिन यह शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है। यहां तक कि डॉक्टर भीप्रिजर्वेटिव जूस पीने के लिए मना करते हैं। ऐसे में घर पर बने जूस ही सेहत के लिए सही होते हैं। गर्मियों के दौरान जामुन काफी मिलता है। क्या आपको जामुन खाना पसंद है? तो आप इससे घर पर ही आसानी से जूस बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं जामुन के जूस की डिफरेंट रेसिपी, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
जामुन और शहद से बनाएं जूस
जामुन और शहद से बने जूस की रेसिपी न केवल आपके बच्चे बल्कि पूरे परिवार को भी पसंद आएगी।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप जामुन (धोकर बीज निकाल लें)
- 2 कप ठंडा पानी
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर
- 1 चुटकी नमक
- 1 चम्मच नींबू का रस
- गार्निशिंग के लिए पुदीना
बनाने का तरीका
- जामुन का जूस बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर में 1 कपजामुन, 1 बड़ा चम्मचशहद, 2 कप ठंडा पानी, 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर और नमक डालें।
- इसे तब तक पीसें जब तक कि स्मूद पेस्ट न बन जाए।
- जूस को गिलास में डालें और पुदीना से गार्निश कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका जामुन का जूस।
- इसे ठंडा-ठंडा अपने बच्चों को सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:गर्मी के मौसम में बनाएं फालसे का खट्टा-मीठा शरबत, जानें रेसिपी
जामुन और गुड़ से बनाएं जूस
जामुन के साथ गुड़ जूस के स्वाद को दोगुना बना देगा। इन दोनों का मिश्रण एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
आवश्यक सामग्री
- 1/4 जामुन पल्प
- 2 कप ठंडा पानी
- स्वाद के लिए गुड़
- चुटकी भर काला नमक
बनाने का तरीका
- जामुन का जूस बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी में 1/4 जामुन पल्प, 2 कप ठंडा पानी, गुड़ और चुटकी भर काला नमक डालें।
- अब इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें और स्मूद पेस्ट बनाएं।
- अगर आपको गाढ़ा जूस नहीं पसंद तो इसमें पानी मिला लें। (Sattu Milkshake की रेसिपी)
- लीजिए तैयार है आपका घर पर बना जामुन और गुड़ का जूस।
इसे भी पढ़ें:गर्मियों के मौसम में ट्राई करें ये 3 वेजिटेबल जूस की रेसिपीज
सिंपल तरीके से बनाएं जामुन का जूस
जामुन के जूस को आप सिंपल तरीके से भी बना सकती हैं। इस रेसिपी को बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामग्री
- जामुन
- 1 कप ठंडा पानी
- काला नमक
बनाने का तरीका
- सबसे पहले जामुन का बीज निकालकर अलग रख दें।
- अब इसे अच्छे से मैश कर लें।
- मिक्सी में जामुन का पल्प, काला नमक और 1 कप ठंडा पानी डालें। (वाटरमेलन-मिंट मोहितो की रेसिपी)
- अब इसे तब तक ब्लेंड करें, जब तक कि स्मूद पेस्ट न बन जाए।
- लीजिए तैयार आपका सिंपल जामुन का जूस।
- इसे चिल्ड करकें सर्व करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।