गर्मी के मौसम में बनाएं फालसे का खट्टा-मीठा शरबत, जानें रेसिपी

गर्मी के मौसम में अगर ठंडा शरबत मिल जाए, तो शरीर बिल्कुल रिफ्रेश फील करता है। ऐसे में अगर फालसे का शरबत मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाता है। इस खट्टा-मीठा शरबत आपके शरीर को ठंडक देता है, साथ ही यह आपके हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए आज के 'रेसिपी ऑफ द डे' में हम आपके लिए फालसे का ठंडा-ठंडा शरबत लेकर आए हैं, फालसे की यह रेसिपी मास्टरशेफ कुनाल कपूर है, जो कि बेहद आसन होने के साथ-साथ टेस्टी और रिफ्रेशिंग भी है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं फालसे के शरबत की आसान रेसिपी के बारे में-
फालसे का खट्टा-मीठा शरबत Recipe Card
गर्मी के मौसम में बनाएं फालसे का शरबत
Ingredients
- फालसे- 500 ग्राम
- चीनी- 5 चम्मच
- नमक- 1/2 चम्मच
- काला नमक-3/4 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1/2
- पानी- 1 बॉटल
Step
- Step 1:
शरबत बनाने के लिए सबसे पहले फालसे को ठंडे पानी की मदद से अच्छी तरह से धुल लें।
- Step 2:
अब एक बर्तन लें और उसमें चीनी, नमक, काला नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं और हाथ या पोटैटो मैशर की मदद से फालसों को मैश करें।
- Step 3:
जब फालसे पल्पी हो जाएं तो उन्हें 1 घंटे के लिए धूप में रख दें।
- Step 4:
समय पूरा होने के बाद मैश किए हुए फालसे में ठंडा पानी मिलाएं और उसे चम्मच की मदद से आपस में मिला लें। साथ ही एक छन्नी लें और फालसे के बीज और रस को अलग कर लें।
- Step 5:
इन सिंपल स्टेप्स के साथ आपका फालसे का शरबत बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे आप आइस क्यूब और नींबू के साथ सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीका-
View this post on Instagram
- शरबत बनाने के लिए सबसे पहले फालसे को ठंडे पानी की मदद से अच्छी तरह से धुल लें। साथ ही फालसे से उसके डंठल निकालकर अलग कर लें।
- अब एक बर्तन लें और उसमें चीनी, नमक, काला नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
- इसके बाद हाथ या पोटैटो मैशर की मदद से फालसों को मैश करें।
- जब फालसे पल्पी हो जाएं तो उन्हें 1 घंटे के लिए धूप में रख दें।
इसे भी पढ़ें-गर्मियों में एक नहीं, इन तीन तरीकों से बनाएं आइस्ड कॉफी
- समय पूरा होने के बाद मैश किए हुए फालसे में ठंडा पानी मिलाएं और उसे चम्मच की मदद से आपस में मिला लें।
- अब एक छन्नी लें और उसकी मदद से फालसे के बीज और रस को अलग कर लें।
- इन सिंपल स्टेप्स के साथ आपका फालसे का शरबत बनकर तैयार हो जाएगा, इसे आप आइस क्यूब और नींबू के साथ सर्व कर सकती हैं।
तो ये था फालसे का शरबत बनाने का आसान तरीका, जिसे आप अपने समर रिफ्रेशिंग ड्रिंक में शामिल कर सकती हैं। आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image credit- shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।