घर पर बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद 'Sattu Milkshake'

गर्मियों के मौसम में हम हमेशा ही ऐसी ड्रिंक्स की तलाश में होते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाती हों। सत्तू का सेवन भी गर्मियों के मौसम में खूब किया जाता है। सत्तू से तरह-तरह के व्यंजन बनते हैं और इससे समर ड्रिंक्स भी तैयार की जा सकती हैं।
आमतौर पर लोग सत्तू से नमकीन शरबत बनाते हैं, मगर हम आज आपको सत्तू से मिल्क शेक तैयार करने की आसान विधि बताएंगे। यकीन मानिए, सत्तू का मिल्क शेक आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा और आपकी टेस्ट बड को इसका स्वाद भी बहुत पसंद आएगा।
सत्तू का मिल्क शेक Recipe Card
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए घर पर बनाएं सत्तू का मिल्क शेक।
Ingredients
- 1 कप दूध
- 2 बड़े चम्मच सत्तू पाउडर
- 2 बड़े चम्मच रोज सिरप
- 2 छोटे चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 5-7 गुलाब के फूल की पंखुड़ी गार्निशिंग के लिए।
Step
- Step 1:
सबसे पहले दूध को उबाल कर ठंडा कर लें। आप पहले से उबले और ठंडे दूध का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- Step 2:
अब आपको दूध में सत्तू को अच्छी तरह से मिक्स करना है। आप इसके लिए ब्लेंडर या फिर चम्मच का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- Step 3:
दूध में सत्तू अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, उसके बाद आपको उसमें रोज सिरप डालना है। आप अधिक मीठा मिल्क शेक पीना चाहती हैं, तो आप रोज सिरप की मात्रा बढ़ा सकती हैं।
- Step 4:
इसके बाद आप मिल्क शेक में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें।
- Step 5:
अंत में मिल्क शेक में बर्फ डाल कर आप गुलाब की पंखुड़ी से उसे गार्निश कर के सर्व करें। यह रेसिपी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी समर रेसिपीज जानने के लिए पढ़ें हरजिंदगी।
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि घर में आप कैसे सत्तू का मिल्क शेक बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: पराठे से लेकर ड्रिंक्स तक, गर्मियों में सत्तू से बनाएं ये बेहतरीन रेसिपीज

विधि
- सबसे पहले दूध को उबाल कर ठंडा कर लें। अगर दूध पहले से उबला हुआ है, तो उसे फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें।
- अब मिक्सर ब्लेंडर में दूध में सत्तू मिक्स करके उसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। आप चम्मच की मदद से भी दूध में सत्तू को मिला सकती हैं, मगर इस बात का ध्यान रखें कि सत्तू अच्छे से दूध में मिक्स हो जाए और गुठलियां न पड़ें।
इसे जरूर पढ़ें: सत्तू की बर्फी घर पर बनाएं, जानें बेहद आसान रेसिपी
- अब इस मिश्रण में रोज सिरप मिलाएं। रोज सिरप आपको बाजार में बहु ही आसानी से मिल जाएगा। अगर आप ज्यादा मीठा मिल्क शेक पीना चाहती हैं, तो आप रोज सिरप की मात्रा बढ़ा भी सकती हैं।
- अब इस मिश्रण में इलायची और ड्राई फ्रूट्स डाले और अच्छे से मिक्स कर दें। आप ड्राई फ्रूट्स में काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश आदि डाल सकती हैं।
- इसके बाद आपको मिल्क शेक में 1-2 आई क्यूब्स डालने हैं और फिर ऊपर से गुलाब के फूल की पंखुड़ी से उसे गार्निश कर के सर्व करना है।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।