नवरात्रि में रख रही हैं व्रत तो ट्राई करें ये 3 स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली रेसिपीज

नवरात्रि का आज पहला दिन है, इन नौं दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। कई लोग नवरात्रि के नौ दिन तक व्रत रखते हैं। वहीं व्रत रखते समय महिलाएं अक्सर इस बात से परेशान रहती हैं कि क्या खाएं और क्या नहीं, इसके लिए नए-नए तरीके की तलाश करती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज जिसे आप नवरात्रि में ट्राई कर सकती हैं।
नवरात्रि में उपवास रखना बेहद आम है, और कई लड़कियां सालों से यह व्रत करती भी आई हैं। हालांकि व्रत के साथ इस बात का ख्याल रखना जरूरी हैं कि आप जिन भी चीजों का सेवन कर रही हैं वह हेल्दी हैं या नहीं, क्योंकि व्रत में फलाहार के अलावा सीमित चीजों का ही सेवन किया जाता है। वहीं हम जिन रेसिपीज को आपसे शेयर कर रहे हैं वह हेल्दी ही नहीं बल्कि आपको पूरी तरह से तरोताजा भी रखेंगी।
खमंग ककड़ी

सामग्री
- खीरा- 2 कप (छोटे-छोटे टुकड़ों में)
- मूंगफली- 2 कप (रोस्ट और क्रश किया हुआ)
- धनिया (ऑप्शनल)
- नारियल- 2 चम्मच (ग्रेटेड)
- चीनी- 1 छोटी चम्मच
- नींबू का रस- 2 चम्मच
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
विधि
- इन सभी सामग्रियों को एक बाउल में डाल दें और एक-एक कर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर दें।
- जब यह अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। यह ऑप्शनल है अगर आप चाहें तो कर सकती हैं।
- आप चाहें तो डायरेक्ट भी खा सकती हैं। इस रेसिपी में खीरा होने की वजह से आप पूरे दिन हाइड्रेट रहेंगी। (अरबी की 3 सबसे आसान और टेस्टी रेसिपीज)
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं 3 तरह की स्वादिष्ट और चटपटी भेल
मूंगफली के छोले

सामग्री
- मूंगफली- 1 कप (उबली हुई)
- हरी मिर्च- 1
- टमाटर- 1
- अदरक- 1 इंच
- काली मिर्च- 6 से 7
- बादाम- 2
- काजू- 6 से 7
- जीरा- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- घी- 2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले बादाम, काजू, काली मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर, और अदरक को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें।
- अब कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें घी डाल दें। घी के गर्म होते ही उसमें जीरा डाल दें, इसके चटकने पर टमाटर और अदरक का पेस्ट इसमें डालें। इसे करीबन 2 से तीन मिनट तक चलाते हुए अच्छी तरह भून लेंगे।
- जब पेस्ट अच्छी तरह भुन जाए तब इसमें स्वादानुसार नमक मिक्स करें। अगर आप व्रत के खाने में लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिक्स करती हैं तो एक-एक चम्मच इसमें मिक्स कर दें। अब इसे एक या दो मिनट तक अच्छी तरह चलाएं। इससे मसाले घी छोड़ने लगेंगे।
- अब इसमें उबली हुई मूंगफली मिक्स कर दें। ध्यान रखें कि मूंगफली को रातभर पानी में सोक होने के लिए छोड़ दें और सुबह प्रेशर कुकर में इसे अच्छी तरह उबाल लें।)
- अब कढ़ाई में मूंगफली डालने के बाद इसमें पानी मिक्स करें, जितना आप ग्रेवी रखना चाहती हैं। करीबन 4 से 5 मिनट तक इसे ढककर उबाल आने दें। उबलने के बाद गैस बंद कर दें, अब आप इसे सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अम्बाडी से बनाएं ये 3 हेल्दी और टेस्टी डिशेज, जानें आसान तरीके से बनने वाली रेसिपीज
सेब की खिचड़ी

सामग्री
- सेब- 2 (छोटे-छोटे टुकड़ों में)
- मूंगफली- 1/4 कप
- घी- 2 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटे हुए)
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- सेंधा नमक- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले गैस पर पैन रखें और एक चम्मच घी डाल दें। घी के पिघलने पर उसमें मूंगफली डाल कर दो मिनट तक भून लें। जब यह भुन जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें। अब इस मूंगफली को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
- अब उसी पैन में बचे हुए घी को मिक्स करें और उसमें जीरा और हरी मिर्च डाल दें। जब यह हल्का ब्राउन होने लगे तो बारीक कटे हुए सेब डाल दें। ध्यान रखें कि इस दौरान गैस का फ्लेम लो होना चाहिए।
- अब सेब को एक बार चलाएं और उसमें लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार सेंधा नमक मिक्स कर दें। एक मिनट बाद मूंगफली के पाउडर को मिक्स कर दें। दो मिनट तक चलाते हुए इसे पकाएं और गैस बंद कर दें।
- इस तरह सेब की खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।