अम्बाडी से बनाएं ये 3 हेल्दी और टेस्टी डिशेज, जानें आसान तरीके से बनने वाली रेसिपीज

अम्बाडी से बनने वाली ये रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी है। इन रेसिपीज को झटपट बना सकती हैं।
Updated:- 2021-03-02, 20:43 IST
ambadi leaf

सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। पालक, चौराई, लाल साग के अलावा कई ऐसे साग हैं जिनके स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे अम्बाडी के बारे में जिसका नाम आप ने कम ही सुना होगा। दरअसल यह एक महाराष्ट्रीयन भाजी है, जिसके पत्तों की सब्जी और फूलों की चटनी बनाई जाती है। आम साग की तरह यह भी बेहद स्वादिष्ट होती हैं।

अम्बाडी कई अलग-अलग तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, यही नहीं इसमें विटामिन भी प्रचूर मात्रा में पाई जाती है। वहीं अगर आप पेट जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो उसके लिए अम्बाडी का सेवन कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में बताएंगे अम्बाडी से बनने वाली 3 ऐसी डिशेज के बारे में, जिसे खाने के बाद आप उसके स्वाद को भूल नहीं पाएंगी।

अम्बाडी की भाजी

ambadi leaves bahji

समाग्री

  • अम्बाडी के पत्ते- 250 ग्राम
  • तेल- 2 चम्मच
  • अरहर की दाल- 1 चम्मच
  • चावल- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 5 से 6
  • लहसुन की कलियां- 6 से 7
  • साबुत लाल मिर्च- 2
  • हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
  • हींग- 1 चुटकी
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • नमक -स्वादानुसार
  • पानी- एक कप
  • मूंगफली- 1/4 कप

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले अम्बाडी को धोकर काट लें और फिर अरहर की दाल और चावल को भिगो कर रख दें।
  • इसके बाद एक प्रेशर कुकर में दाल, चावल, मूंगफली, हरी मिर्च और अम्बाडी को डाल दें। इसके साथ ही सभी मसाले और स्वादानुसार नमक को भी अच्छी तरह मिक्स कर दें। करीबन 4 से 5 सीटी आने दें और फिर गैस बंद कर दें। इस बीच कुकर के ढक्कन को जल्दी खोलने की गलती न करें।
  • जब कुकर से भाप निकल जाए तो उसे चम्मच की मदद से अच्छी तरह मैश कर दें। अच्छी तरह मैश होने के बाद एक बाउल में निकाल लें। अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें तेल डाल दें। तेल हल्का गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, हींग, साबुत लाल मिर्च, लहसुन की कलियां काटकर डाल दें।
  • जब यह सभी ब्राउन हो जाए तो इससे भाजी में तड़का लगा दें। इस तरह अम्बाडी की भाजी बनकर तैयार हो जाएगी। इसे पराठे या फिर दाल-चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।(दूध को स्‍टोर करने के 3 सही तरीके जानें)

इसे भी पढ़ें: घी निकालने के बाद मलाई की खुरचन को इस तरह करें इस्‍तेमाल

अम्बाडी की दाल

ambadi daal

सामग्री

  • चने की दाल- 1 कप
  • अम्बाडी के पत्ते- 100 ग्राम
  • तेल- 1 चम्मट
  • राई -1 चम्मच
  • प्याज- 1 काटकर
  • लाल मिर्च -3
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी- 1 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • अम्बाडी डालकर चना दाल बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले चने की दाल को रातभर सोक होने के लिए छोड़ दें।
  • सुबह प्रेशर कुकर में चने की दाल के साथ नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डाल दें। अब गैस पर प्रेशर कुकर को रख दें और करीबन दो सीटी आने का इंतजार करें।
  • 2 सीटी आने के बाद प्रेशर कुकर को खोलें और चेक करें की दाल पक गई है या नहीं। पक जाने के बाद अम्बाडी के साग को मिक्स कर दें और एक बार फिर गैस को ऑन कर दें। अम्बाडी मिक्स करने के बाद करीबन 2 सीटी आने दें।
  • दो सीटी आने के बाद गैस को बंद कर दें और प्रेशर कुकर से भाप निकलने दें। अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें तेल डाल दें। तेल जब हल्का गर्म हो जाए तो उसमें राई, लाल मिर्च डाल दें। इसके बाद प्याज को बारीक काटकर मिक्स कर दें। प्याज जब ब्राउन हो जाए तो उसमें दाल को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। इस तरह अम्बाडी की दाल बनकर तैयार हो जाएगी। (क्या आप जानते हैं गोलगप्पे और पुचके में अंतर?)

इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: मटके के रख-रखाव के आसान टिप्‍स

अम्बाडी के फूलों की चटनी

ambadi flower chutney recipes

सामग्री

  • लहसुन की कलियां- 7 से 8
  • जीरा- 1 चम्मच
  • साबुत लाल मिर्च- 2
  • हरी मिर्च -1
  • साबुत धनिया-1
  • तेल- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • सबसे अम्बाडी को फूलों की पत्तियों को तोड़कर एक प्लेट में रख दें और उसके बीज को बाहर निकाल दें।
  • चटनी बनाने से पहले एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर साबुत लाल मिर्च, धनिया, जीरा, लहसुन को ब्राउन होने तक भूनेंगे।
  • अब इन सभी सामग्री को मिक्सर में डाल देंगे। इसके साथ हरी मिर्च, नमक और एक पानी भी मिक्स कर देंगे।
  • पीस जाने के बाद एक कटोरी में इसे निकाल दें। इस तरह अम्बाडी के फूलों की चटनी बनकर तैयार हो जाएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।