बंगाली रसगुल्ला को ही नहीं बल्कि आप बंगाली रसकदम को देखकर भी खुद को रोक नहीं पाएंगी। आपके मुंह से पानी आने लगेगा। रसकदम बंगाली मिठाई है जिसे खीर कदम और खोया कदम भी कहते हैं। इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है इसे आप अपने घर पर बना सकती हैं। नए साल पर या किसी भी त्यौहार पर आप इसे बनाकर खाएं इसका स्वाद बाकि मिठाईयों से बहुत ही अलग है। इसे बनाने का तरीका भी काफी अलग है।
रसकदम बनाने की सामग्री
- मावा/khoya- 250 ग्राम
- चीनी पाउडर- 100 ग्राम
- चीनी- 150 ग्राम
- पनीर- 200 ग्राम
- कॉर्न फ्लोर- 2 चम्मच
- नींबू- 1 नींबू का रस
- पीला रंग- 1 चुटकी
- केसर- 15-20 धागे
- दूध- 500 ग्राम (फूल क्रीम)
आपने रसकदम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए ये तो जान लिया अब आपको इसे कैसे बनाना है इसकी तरीका बताते हैं।
रसकदम बनाने की विधि
- छैना बनाने के लिए- रसकदम बनाने के लिए सबसे पहले आपको छैना बनाना है। इसके लिए आप पहले दूध को उबालें और जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए यानि 75% गर्म हो तब आप उसमें धीरे-धीरे नींबू का रस डालकर उसे चम्मच से हिलाते रहें। आप ये नोटिस करेंगें कि दूध धीरे-धीरे फटने लगा है। दूध में तब तक नींबू का रस मिलाकर हिलासे रहें जब तक दूध पूरी तरह से फट ना जाए। अब आप आप इसे किसी सूती कपड़े या छननी से छान लें। छैन और पानी अलग हो जाएगा। छैना को कपड़े में कस कर बांध दें और कहीं पर लटका दें सारा पानी निकल जाएगा।
- छैना के गोले बनाएं- अब छैना को कपड़े से निकालकर आप एक प्लेट में रखें और इसे हाथों से अच्छे से मसलें। आप इसको जितना मसलेंगी ये उतना ही मुलायम हो जाएगा। अब आप इसमें कॉर्न फ्लोर और पीला रंग मिलाएं। इन सबको एक साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर आप इसके गोले बनाकर इसे एक थाली में अलग से रख लें।
- चाशनी बनाने के लिए- एक कुकर में 2 कप पानी डालें और इसमें चीनी डालकर इसकी चाशनी तैयार करें। जब एक तार की चाशनी तैयार हो जाए तब आप इसमें केसर के धागे डालें। छैना के गोलों को कुकर वाली चाशनी में डुबों दें और कुकर को बंद करके एक सीटी आने तक इसे आप अच्छे से पकाएं। सीटी आने के बाद आप गैस को धीमा कर दें और फिर इसे 5-10 मिनट तक पकने दें।
- जब कुकर का प्रेशर खत्म हो जाए उसके बाद भी आप इसे 2-3 घंटों के लिए चाशनी में ही रहने दीजिए। फिर इसे चाशनी से निकालकर अलग रख लें। ध्यान रहे छैना से पूरी चाशनी निकल जाए।
- पनीर को रोस्ट करें- अब आप पनीर को हाथों से थोड़ा सा दरदरा पीस लें और इसे कढ़ाही में रोस्ट करें। पीसे हुए पनीर को कढ़ाही में तब तक रोस्ट करें जब तक ये ब्राउन ना हो जाए। फिर इसे एक प्लेट में निकाल कर रख लें।
- मावा में चीनी मिलाएं- मावा को कद्दूरस करें और फिर इसमें चीनी पाउडर को मिला लें। इसे अच्छे से मिक्स करके इसके छोटे-छोटे गोले बना लें। अब आप इसे अंगूठे से बीच जगह बना लें और इसमें चाशनी में डूबे छैना जो आपने पहले से बनाकर रखें हैं वो डाल दे और फिर इसे आप चारों ओर से कवर कर दें।
- रसकदम बनाने के लिए- अब आपने मावा और छैना के जो लड्डू तैयार किये हैं उसे रोस्ट किए हुए पनीर में रोल कर लें। सारे लड्डूओं को पनीर में रोल करके आप इसी तरह से रसकदम तैयार कर लें।
- ध्यान रखें कि अभी पूरी तरह से रसकदम तैयार नहीं है इसे अभी आपको खाने से पहले कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखना होगा तभी इसका स्वाद आएगा। आप इसे बीच में से काटकर सर्व करें।
Tips: रसकदम perfect बनाने के लिए आप ध्यान रखें कि आपने चाशनी में जो छैना पकाया है उसकी चाशनी छैना से पूरी तरह से अलग हो जाए नहीं तो मावा में भरने के बाद ये पिलपिला हो जाएगा और खाने में इसका स्वाद भी कम होगा। ज्यादा मीठा रसकदम आपको पसंद नहीं आएगा। इसे खाने का मज़ा तभी है जब ये perfect बना हो। और हां आप रसकदम को रसगुल्ला समझने की गलती ना करें इसे रसकदम इसीलिए भी कहते हैं क्योंकि इसमें रसगुल्ले से एक कदम और आगे बढ़ाकर पकाया जाता है। अगर आप छैना को चाशनी में डुबोकर ही खा लेंगीं तो उसे रसगुल्ला कहेंगे जबकि रसकदम में तो मावा की ओढनी होती है। इसे बंगाली खीर कदम और खोया कदम भी कहते हैं।
Read more: बंगाली स्पंज रसगुल्ला बनाने की आसान रेसिपी जानिए इसे बनाने के लिए सिर्फ 3 चीजें चाहिए
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।