आलू से नहीं अबकी बार राजमा से बनाएं टेस्टी टिक्की चाट, जानें रेसिपी  

स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। वैसे तो भारत में स्ट्रीट फूड के नाम पर दिल्ली मुंबई फेमस है, लेकिन देश के दूसरे राज्य एवं शहर में भी स्ट्रीट फूड मिलते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-09-04, 11:32 IST
street food in india

चाट, पानी पुरी, पापड़ी चाट और दूसरे चाट एवं स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। स्ट्रीट फूड का स्वाद वैसे तो स्ट्रीट में खड़े होकर खाने से ही आती है, लेकिन हर समय आप बाहर का ही नहीं खा सकते। बेहतर सेहत के लिए घर का खाना भी जरूरी है, इसलिए आज हम आपके लिए एक हेल्दी चाट की रेसिपी लेकर आए हैं। अब तक आप सभी ने आलू टिक्की चाट तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या आपने राजमा से बने लाजवाब टेस्टी टिक्की खाई है? यदि नहीं तो चलिए जानें इसे बनाने की विधि।

राजमा टिक्की चाट Recipe Card

हेल्दी राजमा के बीज से बनाएं टेस्टी टिक्की चाट

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 30 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Chanchal Singh Thakur

Ingredients

  • डेढ़ कप भिगोई हुई राजमा
  • 1/2 कप मैदा
  • 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 1/2 कप कटा हुआ प्याज
  • 1 मुट्ठी धनिया पत्ती
  • रिफाइंड ऑयल
  • 2 कप उबले और मसले हुए आलू
  • 1 बड़ा चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    राजमा टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले राजमा को उबालकर मसल लें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कटा हुआ प्याज, ब्रेडक्रंब और मैदा मिलाकर टिक्की बना लें।

  2. Step 2:

    अब पैन में घी गर्म कर टिक्की को अच्छे से सेंक लें और प्लेट में निकालकर दही, इमली का रस, धनिया, मिर्च, प्याज और सेव डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

इमली चटनी, हरी चटनी और दही के खट्टे मीठे स्वाद के साथ इसका मजा ले सकते हैं। राजमा की टिक्की बनने के बाद बहुत टेस्टी बनती है, इसे बनाने के लिए आपको आलू, राजमा, मैदा, ब्रेडक्रंब, प्याज, धनिया मिर्च, मसाले और घी का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। इस टेस्टी डिश को आप किटी पार्टी और शाम के स्नैक्स के लिए बना सकती हैं।

राजमा टिक्की कैसे बनाएं

tikki chaat

  • राजमा टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए राजमा को प्रेशर कुकर (प्रेशर कुकर की सफाई कैसे करें) में डालकर 3-4 सीटी आने तक उबालें। उबाल आने के बाद एक्स्ट्रा पानी निकाल निकालकर अलग रखें और राजमा को ठंडा होने दें। 
  • जब राजमा ठंडा हो जाए तो उसे मसल कर गूंथ लें, अब एक कटोरे में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कटा हुआ प्याज, ब्रेडक्रंब और मैदा डालें। सभी को अच्छे से मिक्स करें और गोल-गोल टिक्की बना लें।
  • अब एक पैन में घी या तेल डालकर गर्म करें, जब तेल या घी गर्म हो जाए, तो टिक्की डालकर दोनों तरफ से सेंक लें। जब टिक्की दोनों तरफ से कुरकुरी होने तक सिक जाए तो प्लेट में निकाल लें।
  • अब ऊपर से दही, इमली का रस, हरी चटनी (बाजार जैसी हरी चटनी कैसे बनाएं), बारीक कटे हुए धनिया, मिर्च और प्याज डालें। इसके अलावा आप सेव, पापड़ी और मीठी चटनी भी डालें। 

इसे भी पढ़ें: Diwali Sweets 2023: इस बार दिवाली में मेहमानों को खिलाएं कुछ नया, मुंह मीठा करें इन छत्तीसगढ़ी पकवानों से

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock's

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।