Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

छोले-राजमा की सलाद चढ़ जाएगी जुबान पर, बनाने के 2 तरीके हैं बेहद आसान

यदि आप घर में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आप छोले राजमा की सलाद ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के 2 तरीके हैं। ऐसे में जानते हैं, कैसे बनाएं छोले राजमा की सलाद। 
Updated:- 2025-08-29, 11:19 IST
chole rajma salad recipe

छोले और राजमा सभी को पसंद आते हैं। छोले भटूरे हों या राजमा चावल, जब भी घर में कोई मेहमान आता है तो स्पेशल डिश में इन दोनों का नाम जरूर लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोले राजमा की सलाद भी बहुत टेस्टी होती है? जी हां, ऐसे में आप घर पर छोले राजमा की सलाद बना सकती हैं। ये न केवल स्वाद में अच्छी होती है बल्कि सेहत के लिए भी उपयोगी होती है। ऐसे में आप दो तरीकों से घर पर इस सलाद को बना सकती हैं। यहां इस लेख में आपको दोनों रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं। जानते हैं उनके बारे में... 

छोले राजमा की सलाद

राजमा - 1 कप
टमाटर - 1
प्याज - 1
हरी मिर्च - 1

rajma chole salad in hindi

धनिया पत्ती - 1/4 कप
अनार दाने - 1/4 कप
जैतून का तेल - 1 चम्मच

कैसे बनाएं छोले राजमा की सलाद?

  • पहला तरीका: इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप राजमा और छोले को 6 से 7 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • जब ये दोनों अच्छे से फूल जाएं तो कुकर में पानी डालकर दोनों को उबाल लें।
  • अब आप तेज आंच पर सिटी लेकर कुकर का प्रेशर निकालें।
  • अब सबसे पहले आप एक कटोरा में जैतून का तेल, नींबू का रस, लाल मिर्च, चाट मसाला, छोले मसाला, काली मिर्च, काला नमक को अच्छे से मिक्स कर लें और अलग रख दें।
  • दूसरी तरफ आप छोले और राजमा के ऊपर कटी हुई प्याज, टमाटर, धनिया पत्ती, हरी मिर्च आदि को डालें।
  • अब ऊपर से जैतून के तेल का मिश्रण भी डालें। अब दोनों को अच्छे से मिक्स करें।
  • मिक्स करने के बाद आप चाहें तो ऊपर से थोड़ी-सी भुजिया नमकीन भी डाल सकते हैं।
  • इससे स्वाद दोगुना हो जाएगा। आपके छोले राजमा की हेल्दी सलाद तैयार है।

इसे भी पढ़ें - दिन में बनाइए खाने के लिए राजमा-चावल, बच्चे बिना हल्ला किए खाएंगे

दूसरा तरीका

  • दूसरा तरीका: इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले छोले राजमा को उबालें।
  • अब कटोरे में छोले राजमा के ऊपर कटी हुई प्याज, टमाटर, खीरा, हरा धनिया, हरी मिर्च आदि को डालकर अच्छे से मिक्स करें।

rajma chole salad recipe

  • अब आप जरूरी मसाले जैसे- चाट मसाला, छोले और राजमा मसाला, नींबू का रस आदि को डालें।
  • अब आप बने मिश्रण में इमली का पानी डालें। इसके लिए आप एक कटोरी पानी में इमली को डुबो दें।
  • आधे से 1 घंटे बाद जब पानी में इमली का रंग आ जाए तो उसे हाथ से अच्छे से मैश करें।
  • मैश करने के बाद उस पानी को छानकर छोले राजमा के ऊपर डालें।
  • साथ में हरी चटनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। छोले राजमा की चाट तैयार है।

इसे भी पढ़ें - क्या आपने घर पर बनाया है स्पाइसी मेक्सिकन राजमा सलाद

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।