Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट हो सकते हैं झटपट बनने वाले ये आलू काठी रोल्स

अगर बच्चों के लिए टिफिन के लिए झटपट बनने वाली रेसिपी चाहिए तो ट्राई करें बेहतरीन आलू काठी रोल्स।
Updated:- 2019-11-03, 08:00 IST
aloo kathi roll calories

हर रोज़ ऐसा क्या दिया जाए बच्चों के टिफिन में कि वो उन्हें पसंद भी आए और साथ ही साथ कुछ नया भी हो जाए। इस सवाल का जवाब आलू काठी रोल्स बन सकते हैं। ये बहुत फेमस नॉर्थ इंडियन स्ट्रीट फूड है और लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। जल्दी बन जाता है और इससे पेट भी भरा रहता है। ये उनके लिए अच्छी डिश है जिन्हें ज्यादा सब्जियां खाना पसंद नहीं है। इसे बनाने में सिर्फ 20 मिनट ही लगते हैं। 

आलू काठी रोल Recipe Card

ये डिश गेहूं के आंटे, शिमला मिर्च, आलू, टमाटर, प्याज, आदि को मिलाकर बनाई जाती है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 1/2 कप आटा
  • 1/4 कप कटी हुई शिमला मिर्च
  • 1/2 चम्मच तेल
  • 1/4 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चुटकी हल्दी पाउडर
  • 1/2 कप मैश आलू
  • 1/4 कप टमाटर
  • 1/4 चम्मच जीरा
  • 1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1/4 चम्मच गर्म मसाला
  • लाल मिर्च पाउडर जरूरत के अनुसार
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच हरी चटनी
  • पानी जरूरत के अनुसार

Step

  1. Step 1:

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ लें इसमें थोड़ा नमक भी मिला दें।

  2. Step 2:

    अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें जीरा, हींग आदी को थोड़ा सा भूनें। इसके बाद, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च आदि सब्जियों को थोड़ा सा भून लें।

  3. Step 3:

    सब्जियों को भूनते समय आप लहसुन के पेस्ट को भी डाल सकती हैं इससे स्वाद थोड़ा बढ़ जाएगा।

  4. Step 4:

    अब सब्जियों के भुन जाने के बाद मैश किए हुए आलू भी डालकर थोड़ा सा भून लें। इसमें सभी मसाले मिला लें ताकि स्वाद बराबर आए।

  5. Step 5:

    अब गुंथे हुए आटे के रोल बनाएं और साथ ही साथ उनकी चपाती बना लें। अगर आटे में खमीर नहीं आया है तो थोड़ी देर रुक जाएं या ऊपर से थोड़ा तेल लगा लें।

  6. Step 6:

    इस रोटी को बनाते समय आप थोड़ा तेल भी इस्तेमाल करें ताकि ये थोड़ी क्रिस्पी बने।

  7. Step 7:

    अब रोल में अपना मिक्सचर डालिए और साथ ही ऊपर से हरी चटनी डालिए। इसे रोल की तरह टाइट बांध लीजिए और बीच में से आधा काट लीजिए। लीजिए तैयार हैं आपके आलू काठी रोल।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।