Sawan 2022: बिना लहसुन प्याज के 15 मिनट में करें तैयार पंजाबी छोले, जानें रेसिपी

सावन का महीना चल रहा है ऐसे में महिलाएं पूजा और व्रत रख रही होंगी। हालांकि, कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो व्रत नहीं रखती लेकिन प्याज और लहसुन खाने से परहेज करती हैं। इसलिए वो ऐसा खाना बनाना चाहती हैं जो न सिर्फ टेस्टी हो बल्कि हेल्दी भी हो।
साथ ही, इसमें किसी लहसुन प्याज का भी इस्तेमाल नहीं किया गया हो। अगर आप भी कुछ डिफरेंट सावन के महीने में कुछ डिफरेंट तलाश रही हैं, तो आपके लिए पंजाबी छोले बनाने का बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे सिर्फ 15 मिनट में तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
बिना प्याज लहसुन के छोले Recipe Card
अगर आप खाने में कुछ डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो आप इस स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Ingredients
- 150 ग्राम- काबुली चने (उबले हुए)
- 3- टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 1 छोटा चम्मच - जीरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच- धनिया पाउडर
- 6- हरी मिर्च
- स्वादानुसार- सेंधा नमक
- 5 चम्मच- घी
- 1 कप- हरा (धनिया कटा हुआ)
Step
- Step 1:
पंजाबी छोले बनाने के लिए सबसे पहले आप काबुली चने को रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
- Step 2:
अब कुकर में काबुली चने डालें और लगभग इसे 5-6 सीटी आने तक पकने दें।
- Step 3:
जब हो जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ऐसे ही छोड़ दें।
- Step 4:
इसके लिए एक पैन में 1 से 2 चम्मच घी डालें और जीरा, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से भुन लें।
- Step 5:
अब इसमें सभी मसाले डालें और इसे अच्छी तरह से पका लें और फिर इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें।
- Step 6:
टमाटर डालने के बाद पैन को ढककर रख दें ताकि टमाटर की थोड़ी ग्रेवी बन जाए।
- Step 7:
अगर आप सावन के महीने में दही खाती हैं तो टमाटर की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- Step 8:
जब ग्रेवी में से घी निकलने लगे तो आप इसमें उबले हुए छोले डाल दें और इसे लगभग 5 मिनट तक पकने दें।
- Step 9:
बस आपके पंजाबी छोले तैयार हैं इसे आप हरा धनिया डालकर सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
- बिना प्याज और लहसुन के पंजाबी छोले बनाने के लिए सबसे पहले आप काबुली चने को रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
- अब कुकर में काबुली चने डालें और लगभग इसे 5-6 सीटी आने तक पकने दें।
- जब हो जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब आपको छोले का मसाला तैयार करना है।
- इसके लिए एक पैन में 1 से 2 चम्मच घी डालें और इसे गर्म होने दें। फिर इसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से भुन लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- ऐसे बनाएं घर पर पंजाबी छोले मसाला, बढ़ जाएगा छोटे-भटुरे का स्वाद
- अब इसमें सभी मसाले डालें और इसे अच्छी तरह से पका लें। जब मसाला पक जाए तो इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें।
- टमाटर डालने के बाद पैन को ढककर रख दें ताकि टमाटर की थोड़ी ग्रेवी बन जाए। (टमाटर के बिना इन 3 चीजों से गाढ़ी करें ग्रेवी)
- अगर आप सावन के महीने में दही खाती हैं तो टमाटर की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- जब ग्रेवी में से घी निकलने लगे तो आप इसमें उबले हुए छोले डाल दें और इसे लगभग 5 मिनट तक पकने दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- छोले खाने की हैं शौकीन तो घर पर बनाएं ये लाजवाब पिंडी छोले, जानें रेसिपी
- बस आपके पंजाबी छोले तैयार हैं इसे आप हरा धनिया डालकर सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- (@Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।