Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:51 PM IST

ऐसे बनाएं घर पर पंजाबी छोले मसाला, बढ़ जाएगा छोटे-भटुरे का स्वाद

घर पर बने मसाले फ्रेश होते हैं और उनमें स्वाद भी होता है। इसलिए घर पर छोले बनाते समय हमेशा होममेड छोले मसालों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। 
Updated:- 2018-10-31, 18:24 IST
home made chola masala main

अगर आप घर पर बने छोले के उसी स्वाद से बोर हो गई हैं तो आपको मसाले में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। आपको मसालों को केवल घर पर बनाने की जरूरत है। दरअसल घर पर बने मसाले फ्रेश होते हैं और उनमें मसालों का अपना स्वाद होता है। वैसे भी मसाले जितने फ्रेश रहेंगे उनकी खुशबू उतनी ही अधिक आएगी और चाहे छोले हों या मटर, हर किसी का स्वाद बढ़ जाएगा। 

घर पर बने मसाले

छोलों का जिक्र आते ही मुंह में एक चटपटा स्वाद आ जाता है। यह चटपटा स्वाद और भी लाजवाब तब हो जाता है जब इसे बनाने में घर के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही घर पर बने मसाले हेल्दी भी होते हैं। इसलिए अगर आप हर सप्ताह घर पर छोले बनाती हैं तो घर पर ही बने मसालों का इस्तेमाल करें। 

चिंता ना करें, इसे बनाना बहुत ही आसान है और आज इस आर्टिकल में हम इसे बनाने का तरीका ही जानेंगे। Read More: घर पर बना एक चुटकी चाट मसाला आपके फीके खाने को भी बना देगा जायकेदार)

home made chola masala inside

जरूरी चीजें

  • 2 बड़े चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मट शाह जीरा
  • 5 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच साबुत धनिया
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च
  • 10 लौंग
  • 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
  • 10 हरी इलायची
  • 4 बड़ी इलायची
  • 1/2 चम्मच सौंठ पाउडर
  • 1 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 5 डंडी दालचीनी 
  • 2 तेजपत्ते
  • 1 जावित्री
  • 1/2 चम्मच जायफल पाउडर
  • 1/2 चम्मच काला नमक

 

इस तरह बनायें

  • सभी साबुत मसालों को एक-एक करके अलग-अलग सूखा भूनें। फिर इन्हें ठंडा होने दें। 
  • अब इन सारी चीजों को पीस लें। 
  • आपका छोले मसाला तैयार है। अब इसे एक एयर टाइट जार में बंद कर लें और जब भी छोले बनायें तो इन्हें इस्तेमाल करें। 

     

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।