Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:54 PM IST

सर्दियों में टेस्‍टी पॉपकॉर्न सूप का आप भी लें मजा, जानें रेसिपी

क्‍या आपको सर्दियों में सूप पीना पसंद है? तो एक बार घर पर पॉपकॉर्न सूप बनाकर जरूर ट्राई करें। यह आपको और आपके बच्‍चों को बहुत पसंद आएगा।     
Updated:- 2023-02-05, 07:00 IST
popcorn soup recipe hindi

आमतौर पर हम पॉपकॉर्न को स्‍नैक्‍स के रूप में खाते हैं। लेकिन अगर आप पॉपकॉर्न के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं और सूप आपका फेवरेट है तो पॉपकॉर्न सूप को 1 बार जरूर ट्राई करें। यह टेस्‍टी होने के साथ-साथ हेल्‍दी भी है। इस सूप में हमने मक्खन के स्वाद वाले पॉपकॉर्न का इस्तेमाल किया है जिससे इसका स्‍वाद दोगुना हो जाएगा।

लेकिन आप अपनी पसंद का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह पूरी तरह से नया स्वाद है और बच्चों को यह पसंद आएगा। इसकी रेसिपी सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से शेयर की है। इसके कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा, 'इस टेस्‍टी और हटके सूप पॉपकॉर्न सूप को आप भी ट्राई करें।' आइए इसकी रेसिपी के बारे में विस्‍तार से जानें-

टेस्‍टी पॉपकॉर्न सूप Recipe Card

पॉपकॉर्न सूप बनाकर जरूर ट्राई करें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Appetisers
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया- 1/2 कप
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • मैदा- 2 बड़े चम्मच
  • कटा हुआ लहसुन- 2 बड़े चम्मच
  • प्याज कटा हुआ- 1/2 कप
  • जीरा- 2 टी स्पून
  • मिर्च पाउडर- एक चुटकी
  • चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- 1 छोटा चम्मच
  • चीरी हुई हरी मिर्च- 1
  • अदरक कटा हुआ- 2 बड़े चम्मच
  • तेजपत्ता-1
  • 3 बड़े चम्मच तेल
  • पॉपकॉर्न- 3 कप

Step

  1. Step 1:

    स्वीट कॉर्न की प्यूरी बनाकर एक तरफ रख दें।

  2. Step 2:

    एक पैन में तेल गर्म करें, तेज पत्ता और जीरा डालें।

  3. Step 3:

    अब बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें।

  4. Step 4:

    आंच कम करें और प्याज के पारदर्शी होने तक पकाएं।

  5. Step 5:

    अब इसमें स्वीट कॉर्न मैश डालकर 3 से 5 मिनट तक भूनें।

  6. Step 6:

    पानी डालें और इसे तेज उबाल दें।

  7. Step 7:

    मक्खन पिघलाएं, पॉपकॉर्न के ऊपर डालें और सूप के साथ परोसें।

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

विधि

  • इस सूप को बनाने के लिए सबसे पहले पॉपकॉर्न बना लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करेंऔर इसमें मक्‍खन डालें।
  • इसके बाद करी पत्ता और जीरा डालें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें।

इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में ये सूप रखेंगे आपके स्वास्थ्य का ख्याल, जान लें आसान रेसिपीज

  • आंच कम करें और प्याज के पारदर्शी होने तक पकाएं। मैदा डालकर गोल्‍डन होने तक भूनें। अब इसमें पॉपकॉर्न डालकर 3 से 5 मिनट तक भूनें।
  • पर्याप्त पानी डालें और इसे तेज उबाल दें और फिर 5 से 7 मिनट तक उबालें। फिर मैशर की मदद से इसे अच्‍छी तरह से पीस लें।
  • इसके बाद इसे अच्‍छी तरह से छान लें। सीज़निंग एडजस्ट करें और अंत में कटा हरा धनिया मिलाएं। इसके ऊपर चाट मसाला छिड़कें।
  • मक्खन पिघलाएं और पॉपकॉर्न के ऊपर डालें, लाल मिर्च पाउडर छिड़कें और सूप के साथ परोसें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।