Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:28 AM IST

इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं हरी मटर के टेस्टी अप्पम

अगर आप स्नैक्स में कुछ नया बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं हरी मटर के टेस्टी अप्पम और चाय के साथ लें इनका मज़ा। 
Updated:- 2021-02-24, 11:32 IST
appam maker MAIN

महिलाओं के लिए सबसे बड़ी टेंशन होती है स्नैक्स में कुछ ऐसा बनाना जो बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद आए और खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा हो। इसी टेंशन को सुलझाने के लिए महिलाएं हर रोज़ कुछ नया ट्राई करती हैं जो सभी को स्वादिष्ट लगे।

अगर आप भी स्नैक्स में कुछ हेल्दी और टेस्ट रेसिपी ट्राई करने के बारे में सोच रही हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं हरी मटर से तैयार होने वाले अप्पम की आसान रेसिपी। इस रेसिपी से आप मिनटों में अप्पम तैयार कर सकती हैं और स्नैक्स का भरपूर मज़ा उठा सकती हैं।

हरी मटर के टेस्टी अप्पम Recipe Card

हरी मटर के अप्पम की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 70
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • रवा या सूजी -1 कप
  • दही-1/4 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरी मटर-1/2 कप
  • जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर-1/4 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर-1/4 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर-1/2 टीस्पून
  • गरम मसाला-1/2 टीस्पून
  • जिंजर गार्लिक पेस्ट -2 चम्मच
  • अप्पम मेकर -1

Step

  1. Step 1:

    एक बड़े बाउल में सूजी, दही और नमक मिलाकर बैटर तैयार करें। बैटर को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

  2. Step 2:

    15 मिनट बाद बाउल से ढक्कन हटाकर चेक करें कि सूजी अच्छी तरह से फूल गई है।

  3. Step 3:

    भरावन तैयार करने के लिए एक कुकर में थोड़ा तेल डालकर ज़ीरा डालें और धुली हुई हरी मटर डालकर थोड़ा नमक डालें।

  4. Step 4:

    मटर के साथ अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। थोड़ा पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें और माध्यम आंच पर मटर पकने दें।

  5. Step 5:

    मटर पक जाने पर उसे एक बाउल में निकाल लें और अच्छी तरह से मैश कर दें। अप्पम मेकर में तेल लगाकर उसकी ग्रीसिंग कर लें।

  6. Step 6:

    एक -एक करके सांचों में सूजी का बैटर डालें और बीच में मटर का भरावन रखें। ऊपर से सूजी का बैटर डालकर इसे ढक दें। अप्पम को सुनहरा भूरा होने तक सेक लें।

  7. Step 7:

    इन्हें 10 मिनट बाद चेक करें और यदि ये अच्छी तरह से पके हुए लग रहे हैं तो इन्हें सांचों से निकालकर गरमा - गरम सर्व करें।

बनाने का तरीका

green matar

  • हरी मटर के अप्पम बनाने के लिए सबसे पहले मटर को छीलकर अच्छी तरह से धो लें।
  • एक बड़े बाउल में सूजी लें और उसमें दही और नमक मिलाकर बैटर तैयार करें। तैयार बैटर को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें। ढककर रखने से सूजी अच्छी तरह से फूल जाती है।
  • लगभग 15 मिनट बाद बाउल से ढक्कन हटाकर चेक करें कि सूजी अच्छी तरह से फूल गई है। यदि आवश्यकता है तो इस बैटर में थोड़ा और दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • भरावन तैयार करने के लिए एक कुकर में थोड़ा तेल डालकर तेल गरम करें और उसमें ज़ीरा डालें और जीरा हल्का सा पक जाए तब इसमें जिंजर गार्लिक पेस्ट मिलाएं और धुली हुई हरी मटर डालकर थोड़ा नमक डालें।
  • मटर के साथ अन्य मसाले जैसे धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। थोड़ा पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें और माध्यम आंच पर मटर पकने दें।
  • मटर पक जाने पर उसे एक बाउल में निकाल लें और अच्छी तरह से मैश कर दें। हरी मटर भरावन के लिए तैयार है।
  • अप्पम मेकर के सभी सांचों में अच्छी तरह से तेल लगाकर उसकी ग्रीसिंग कर लें। एक -एक करके सांचों में सूजी का बैटर डालें और बीच में मटर का भरावन रखें। ऊपर से सूजी का बैटर डालकर इसे ढक दें।
  • अप्पम को सुनहरा भूरा होने तक सेक लें। इन्हें 10 मिनट बाद चेक करें यदि सभी अप्पम अच्छी तरह से पके हुए लग रहे हैं तो इन्हें सांचों से निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें और चाय के साथ इनका स्वाद उठाएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।