बिना एक बूंद तेल के बनाएं शानदार बाजार वाले छोले

छोले भटूरे, छोले पराठे, छोले नान, छोले कुलचे, छोले चावल... और ये लिस्ट काफी लंबी जा सकती है। छोले नाम सुनते ही, हम सभी के मुंह में पानी आ जाता है। कई जगहों पर अलग-अलग तरह से छोले बनाए जाते हैं, लेकिन पंजाबी छोले शायद सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। इसकी गाढ़ी और फ्लेवरफुल ग्रेवी के साथ आप रोटी से लेकर चावल तक का मजा ले सकते हैं।
अब जो लोग हेल्थ को ध्यान में रखते हैं, वो ऐसी चीज़े खाने से बचते हैं जिसमें तेल की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में छोले जैसी डिशेज भी खाने से बाहर हो जाती है। मगर क्या आपने सोचा है कि छोले को भी अगर बिना तेल के बनाया जाए तो? हो सकता है आपको लगे कि बिना तेल के स्वाद कैसे आएगा, क्योंकि वो सबसे ज्यादा जरूरी है। आपको बता दें कि इसकी चिंता आप मत कीजिए, बिना तेल के भी आप इतने स्वाादिष्ट छोले बना सकते हैं कि सामने वाले तेल नहीं होने का एहसास भी नहीं होगा।
पंजाबी छोले रेसिपी Recipe Card
बिना तेल के छोले बनाने के बारे में सोचा है? इस रेसिपी को नोट करके अब आप भी बनाएं ये चटपटे छोले।
Ingredients
- 1 कप काबुली चने
- 2-3 प्याज (बारीक कटे हुए)
- 1/2 चम्मच घी
- स्वादानुसार नमक
- 2-3 तेजपत्ता
- 2 हरी इलायची
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 5-6 लौंग
- 1 काली इलायची
- 1 इंच दालचीनी
- 1 बड़ा चम्मच लहसुन
- 1 छोटा चम्मच अदरक
- 500 मिली पानी
- काली चाय का काढ़ा
- ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 बड़ा चम्मच भुना हुआ बेसन
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 3-4 चीरी हुई हरी मिर्च
- 2 बड़े चम्मच छोले मसाला
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच अनारदाना पाउडर
- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक कटोरे में छोले को 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रख लें।
- Step 2:
प्रेशर कुकर में साबुत मसाले, नमक, बेकिंग सोडा, पानी और चाय का काढ़ी डालकर 4-5 सीटी लगा लें।
- Step 3:
मीडियम आंच पर कढ़ाही रखें और उसमें घी डालने के बाद प्याद और नमक डालकर सुनहर होने तक भून लें।
- Step 4:
इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक सॉते करें। इसके बाद भुना हुआ बेसन, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और छोले मसाला डालकर चलाएं।
- Step 5:
अब इसमें पके हुए छोले मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अमचूर और अनारदाने का पाउडर डालकर कुछ देर पकाएं।
- Step 6:
कुकर में बचे हुए पानी को छोले में मिलाएं और ढककर इसे 10 मिनट के लिए पकाएं।
- Step 7:
जब छोले की ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब इसमें कसूरी मेथी डालें और 1-2 मिनट तक चलाएं। पंजाबी छोले तैयार हैं, धनिया से गार्निश करें और गरमागरम परोसें।
अब आप अपनी हेल्थ की चिंता किए बिना ये छोले तैयार कर सकते हैं। इसकी रेसिपी यदि आप भी जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
इसे भी पढ़ें: छोले बनाने के इन टिप्स ने मुझे बनाया कुकिंग स्टार
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले काबुली चने 3-4 बार ताजे पानी में धोकर कम से कम 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अगर आपने छोले रात में ही भिगो दिए हैं, तो और भी अच्छा है।
- भिगोए हुए छोले को एक प्रेशर कुकर में डालें और साबुत मसालों को एक छोटी-सी पोटली या साफ छोटे कपड़े में बांधकर इसमें डालें। चुटकी भर नमक, बेकिंग सोडा, पानी और काली चाय का काढ़ा छानकर इसमें डालें और 4-5 सीटी लगा लें।
- अब एक मीडियम आंच पर कढ़ाही गरम करें और उसमें 1/2 चम्मच घी डालें। इसके बाद प्याज और नमक डालकर इसे अच्छी तरह से भून लें। अगर प्याज तले में चिपकने लगे तो आप इसमें पानी के छींटे डाल सकते हैं।
- अब इसमें लहसुन और अदरक डालकर 1 मिनट तक सॉते करें। ध्यान रखें कि अदरक और लहसुन जले नहीं। इसके बाद इसमें हरी मिर्च डालकर भून लें।
इसे भी पढ़ें: ढाबा स्टाइल मसालेदार हांडी छोले बनाने की आसान रेसिपी
- प्याज और अदरक-लहसुन अच्छी तरह सुनहरा हो जाए तब इसमें भुना हुआ बेसन, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और छोले मसाला डालकर चलाएं। अगर मसाला फिर नीचे चिपकने लगे, तो थोड़ा पानी डालकर उसे ठीक कर लें। धीमी आंच पर इसे 3-4 मिनट के लिए पकाएं।
- इतनी देर में आपके छोले पक जाएंगे। एक बार उन्हें दबाकर चेक कर लें और पके हुए छोले को इस तैयार मसाले में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। साबुत मसाले की पोटली को अलग निकालकर रख दें और छोले के पानी को फेंकना नहीं है।
- 8-10 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाएं और फिर इसमें अमचूर और अनारदाने का पाउडर डालकर मिक्स करें। कुकर में जो पानी बचा है वो इसमें मिलाएं और फिर इसे ढककर 10 मिनट और पकाएं।
- छोले की ग्रेवी जब गाढ़ी हो जाए, तब इसमें ऊपर से कसूरी मेथी डालें और फिर 1-2 मिनट के लिए चलाकर आंच बंद कर दें। बिना तेल के पंजाबी छोले तैयार हैं। ऊपर से धनिया पत्ती से गार्निश करें और इसे पराठे, नान या चावल के साथ गरमागरम परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।