जब घर पर आसानी से जीरा पाउडर बना सकते हैं तो बाज़ार से क्यों खरीदना

भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों में से जीरा पाउडर एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल ना हो तो भोजन का टेस्ट बिगड़ सकता है। खासकर ग्रेवी वाली सब्जी में अगर जीरा पाउडर का उपयोग ना हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। इसके अलावा अन्य कई रेसिपीज में भी इसका ज़रूर इस्तेमाल होता है। लेकिन, हर बार जीरा पाउडर खरीदने के लिए बाज़ार जाना भी ठीक नहीं होता क्योंकि, आजकल मिलावटी जीरा पाउडर भी मिलते हैं। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप एकदम शुद्ध जीरा पाउडर बना सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
जीरा पाउडर बनाने की रेसिपी

- अगर आप घर पर शुद्ध जीरा पाउडर बनाना चाहती हैं, तो आप एक नहीं बल्कि दो आसान तरीके से बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप बाज़ार से लगभग 400-500 ग्राम जीरा खरीदकर घर ला लीजिए।
- इसके बाद जीरा को एक से दो बार अच्छे से साफ कर लीजिए और लगभग 2-3 घंटे के लिए धूप में रख दीजिए।
- अब एक कढ़ाही में तेज की कुछ बूंदे डालें और गर्म होने पर जीरा को कढ़ाही में डालकर कुछ देर के लिए अच्छे से भून लीजिए। भूनने के बाद मिक्सर में डालकर अच्छे से महीन पीस लीजिए।
इसे भी पढ़ें:ये हैं साउथ इंडियन स्पेशल वेज डिशेज, करेंगे सभी पसंद
जीरा पाउडर बनाने का दूसरा तरीका

- जीरा पाउडर बनाने के लिए आप दूसरी रेसिपी को भी फॉलो कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले जीरा को एक बार अच्छे से साफ कर दीजिए और कुछ घंटों के लिए धूप में रख दीजिए।
- इधर आप माइक्रोवेव को लगभग 200 डिग्री पर प्रीहीट करके ऑन कर दीजिए और जीरा को किसी प्लेट में रखकर माइक्रोवेव में डाल दीजिए।
- लगभग 8-10 मिनट बाद जीरा को माइक्रोवेव से निकालकर मिक्सर में डालें और महीन पीस लीजिए और ठंडा होने के बाद किसी बर्तन में निकाल लीजिए।
इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं कैसे बनती है सूजी? जानें इससे जुड़े मिथक
जीरा पाउडर स्टोर करने का तरीका

तैयार जीरा पाउडर को आप एक नहीं बल्कि कई दिनों तक आसानी से स्टोर कर सकती हैं। जीरा पाउडर को स्टोर करने के लिए आप एयर कंटेनर का ही इस्तेमाल करें। इससे जीरा पाउडर जल्दी ख़राब नहीं होता है। खुले बर्तन में जीरा पाउडर रखने से बहुत जल्दी ख़राब भी हो सकता है। इसे आप सब्जी, चिकन, मटन आदि चीजों को बनाने में आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।(21 मसाले घर पर आसानी से तैयार करें)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।