Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:13 AM IST

नवरात्रि के व्रत में ऑफिस लंच की टेंशन होगी खत्म, इन 9 आसान रेसिपीज के साथ हर दिन मिलेगा नया स्वाद

व्रत के खाने में क्या बनाया जाए, अब नवरात्रि के 9 दिनों में महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती होगी। अक्सर लोग सिर्फ फल या चाय-कॉफी पर ही दिन निकाल देते हैं, जो लंबे समय तक शरीर को जरूरी पोषण नहीं दे पाता।
Updated:- 2026-03-19, 09:32 IST
navratri fast food ideas for 9 days office lunch

चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू हो गया है। माता के इस 9 दिनों के पर्व में हजारों-लाखों भक्त पूरे 9 दिन फलाहार लेकर व्रत करते हैं। इसमें वह नमक या अन्य नहीं खाते। आज के समय में महिलाएं वर्किंग हैं और उन्हें घर व ऑफिस दोनों की जिम्मेदारियां निभानी होती हैं। ऐसे में उन्हें घर के काम के साथ-साथ व्रत के खाने के लिए भी कुछ हेल्दी बनाना होता है, जो उन्हें पूरे दिन ऊर्जा प्रदान कर सके। सुबह जल्दी उठकर पूजा-पाठ, फिर ऑफिस की तैयारी और उसके बाद लंबे समय तक काम करना है, तो आपको ऑफिस के लंच में कुछ ऐसा लेना होगा, जो आपको मजबूती दे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नवरात्रि के 9 दिन क्या अलग-अलग लंच में आप ले सकती हैं, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

साबूदाना खिचड़ी

हेल्दी और कुछ हल्का व्रत का खाना ऑफिस लंच में लेकर जाना चाहती हैं, तो आप साबूदाना खिचड़ी ले सकती है। इसमें सेंधा नमक डलता है, जिसे व्रत में खाया जाता है। साबूदाना खिचड़ी में आप हरी सब्जियां भी मिला सकती हैं। इसे कई लोग केवल मूंगफली और आलू के साथ भी बनाते हैं। यह व्रत का लंच हल्की, टेस्टी और एनर्जी से भरपूर होता है।

Navratri fasting food

कुट्टू के आटे के पकोड़े

रोज एक ही तरह का लंच ले जाकर बोर हो गई हैं, तो आप कुट्टू के आटे के पकोड़े भी ले जा सकती हैं। इसे और हेल्दी बनाने के लिए आप आलू या लौकी भी मिला सकती हैं। इसे आप चाय के साथ या टमाटर की चटनी के साथ खा सकती हैं, ध्यान रखें कि चटनी आपको सेंधा नमक के साथ ही बनाना है और इसमें केवल हरी मिर्च, टमाटर और सेंधा नमक ही डाले।

इसे भी पढ़ें- Navratri Special Fruit Bowl Recipe: व्रत में पूरे दिन खुद को हाइड्रेटेड और फ्रेश रखने के लिए ट्राई करें 10 मिनट में बनने वाला फ्रूट बाउल, यहां जानें रेसिपी

office lunch ideas for Navratri

मखाने की खीर

लंच में मीठा लेकर जाना चाहती हैं, तो आप मखाने की खीर लेकर जाने का प्लान कर सकती हैं। दूध से बनने वाली खीर में ड्राई फ्रूट्स और साबुदाना भी मिलाया जाता है। इस खीर को अगर आप पेट भरकर खा लेंगी, तो आपको रात तक भुख नहीं लगेगी और पूरे दिन आप एनर्जी के साथ काम करेंगी। यह खीर हेल्दी होती है।

easy Navratri recipes for working women

कुट्टू के पराठे

आप सोच रहे होंगे कि कुट्टू के आटे के पराठे कैसे बनाएंगी, क्योंकि इससे रोटी बनाना ही मुश्किल होता है, अगर इसे बनाते हुए आप कुछ टिप्स फॉलो करेंगी, तो इसमें आपको ज्यादा समय नहीं लगने वाला। इसके लिए आपको कुट्टू के आटे की 2 पतली-पतली रोटी हाथों से बनाकर फैलानी है और इसमें आलू की स्टफिंग भरकर आपस में बंद कर दें। इससे आपको बेलने की झंझट नहीं होगी और आप हाथों से ही इसे बना लेंगी।

energy-boosting fasting meals

सिंघाड़े के आटे के पकोड़े

कुट्टू के आटे की तरह ही सिंघाड़े के आटे के पकोड़े भी बनते हैं। बस आपको ध्यान रखना है कि आप आटे में आलू भी मिलाएं, ताकि यह और ज्यादा टेस्टी लगे। पकोड़े में सेंधा नमक मिलाना है, क्योंकि यह व्रत में खाया जा सकता है। यह हल्के और क्रिस्पी होते हैं और इसे चाय के साथ या लंच में खाया जा सकता है। लंच में क्या खाएं समझ नहीं आ रहा है, तो यह बेस्ट है। 

इसे भी पढे़ं- No Cook Breakfast: बिना गैस जलाए बनाएं ये 5 स्वादिष्ट नाश्ते, मिनटों में हो जाएंगे तैयार

healthy vrat recipes

जीरा आलू

कम समय में आसानी से बनने वाला लंच ढूंढ रही हैं, तो आप ऑफिस में जीरा आलू भी ले जा सकती हैं। इसकी खासियत यह है कि इसे आप सिंघाड़े के आटे या कुट्टू के आटे से रोटी बनाकर भी साथ में रोटी सब्जी की तरह खा सकती हैं। इससे पेट भरा रहता है और व्रत का पता भी नहीं लगता।

easy Navratri recipes

समक (सामा) के चावल की खिचड़ी

समक (सामा) के चावल का लंच आइडिया भी व्रत में अच्छा माना जाता है। इससे पेट भरा रहता है और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती। यह दिखने में आपको चावल जैसी ही लगेगा, लेकिन अनाज नहीं होता। नवरात्रि या अन्य व्रत में आप बिना सोचे समझे खा सकती हैं।

इसके अलावा व्रत में आप पनीर मखाना सब्जी, खीरा-आलू रायता और फल- दही बाउल भी लंच में खा सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।