Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

Navratri Special Fruit Bowl Recipe: व्रत में पूरे दिन खुद को हाइड्रेटेड और फ्रेश रखने के लिए ट्राई करें 10 मिनट में बनने वाला फ्रूट बाउल, यहां जानें रेसिपी

नवरात्रि में हेल्दी और टेस्टी खाने का ऑप्शन कम होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप भी पूरे दिन हाइड्रेट रहने के लिए आप फ्रेश फ्रूट बाउल को बनाएं। आइए इसकी रेसिपी आपको बताते हैं। 
Updated:- 2026-03-17, 12:33 IST
image

नवरात्रि का त्योहार इस बार 19 मार्च से शुरू हो रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग पूरे 9 दिन के व्रत रखते हैं। ऐसे में अपने आपको हाइड्रेट रखना भी जरूरी होता है, ताकि आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो। आप इसके लिए घर पर टेस्टी और हेल्दी फ्रूट बाउल को तैयार कर सकती हैं, जिससे आप पूरे दिन हाइड्रेट रहेंगी। साथ ही आपके मुंह का स्वाद भी बिल्कुल अच्छा हो जाएगा। आइए इसकी रेसिपी के बारे में आपको बताते हैं।

फ्रूट बाउल रेसिपी Recipe Card

फ्रूट बाउल की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 3 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 90
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • बादाम- 10 से 12
  • काजू- 10 से 12
  • पिस्ता
  • 10 से 12
  • मखाना-आधा कप
  • दूध- 1 कप
  • स्ट्रॉबेरी-3 से 4
  • अंगूर- छोटा बाउल
  • कीवि- 1
  • केल- 1 पका हुआ
  • सेब- 1
  • अनार- 1

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में ड्राई फ्रूट्स डालने हैं। इसी में आपको स्ट्रॉबेरी, मखाना और दूध को मिक्स करना है।

  2. Step 2:

    अब इन सभी चीजों को मिक्सी ग्राइडर में डालकर मिक्स कर देना है। फिर आपको इसमें थोड़ा सा शहद ऐड कर देना है।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसका एक पेस्ट तैयार कर लेना है।

  4. Step 4:

    जब ये फ्रूट और सारी चीजें अच्छे से मिक्सी में ग्राइड हो जाएं, तो इसे एक बाउल में निकाल लें।

  5. Step 5:

    अब इसमें बारीक कटे हुए सभी फलों को मिक्स करें। ऊपर से गार्निश करने के लिए इसमें थोड़े से बादाम और काजू डालें।

  6. Step 6:

    इसके बाद हल्का सा शहद और इस तरह से आपका फ्रूट बाउल बनकर रेडी हो जाएगा।

  7. Step 7:

    इस बार आप इसे सिंपल ड्राई फ्रूट्स और फ्रेश फ्रूट्स के साथ सर्व करें। इस तरह के फ्रूट बाउल को आप बच्चों से लेकर बड़ों को दे सकती हैं, ताकि इसे खाने के बाद उन्हें हाइड्रेट फील हो सके।

फ्रूट बाउल बनाने की विधि

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में ड्राई फ्रूट्स डालने हैं।
  • इसी में आपको स्ट्रॉबेरी, मखाना और दूध को मिक्स करना है।
  • अब इन सभी चीजों को मिक्सी ग्राइडर में डालकर मिक्स कर देना है।
  • फिर आपको इसमें थोड़ा सा शहद ऐड कर देना है।
  • इसके बाद इसका एक पेस्ट तैयार कर लेना है।

1 - 2026-03-17T121826.681

फ्रूट बाउल को कैसे करें रेडी?

  • जब ये फ्रूट और सारी चीजें अच्छे से मिक्सी में ग्राइड हो जाएं, तो इसे एक बाउल में निकाल लें।
  • अब इसमें बारीक कटे हुए सभी फलों को मिक्स करें।
  • ऊपर से गार्निश करने के लिए इसमें थोड़े से बादाम और काजू डालें।
  • इसके बाद हल्का सा शहद और इस तरह से आपका फ्रूट बाउल बनकर रेडी हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पके हुए कटहल से बनाएं ये शानदार रेसिपी, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

किस तरह सर्व करें फ्रूट बाउल?

  • इस बार आप इसे सिंपल ड्राई फ्रूट्स और फ्रेश फ्रूट्स के साथ सर्व करें।
  • इस तरह के फ्रूट बाउल को आप बच्चों से लेकर बड़ों को दे सकती हैं, ताकि इसे खाने के बाद उन्हें हाइड्रेट फील हो सके।
  • इसे बनाते समय भी इंग्रीडिएट्स को सही मात्रा में डालें।

2 - 2026-03-17T121828.943

 

इसे भी पढ़ें: बेर फल की तीन अमेजिंग और चटपटी रेसिपी, खाते ही बोलेंगे और दो

इस बार ट्राई करें ये फ्रूट बाउल, जिसे बनाने के साथ-साथ खाने में भी आपको मजा आ जाएगा। साथ ही आपके नवरात्रि के व्रत अच्छे से पूरे हो जाएंगे। बस आपको सही तरीके से इसे बनाना होगा। इसे हमेशा फ्रेश बनाएं ज्यादा बनाकर फ्रीज में स्टोर न करें। इससे आपके फ्रूट बाउल का स्वाद बदल जाएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।