रबड़ी जैसी गाढ़ी दलिया की खीर बनाएं इन 2 आसान तरीकों से, जीत लेंगी सभी का दिल

हमारे देश में को दलिया आमतौर पर एक साधारण नाश्ता माना जाता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए, तो यह किसी शाही मिठाई से कम नहीं लगता। रबड़ी जैसी गाढ़ी और मलाईदार दलिया की खीर न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे आप दो तरीकों से बना सकते हैं। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप दलिया की खीर कैसे बनाएं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
कैरेमल तड़का दलिया खीर
आधा कप दलिया, 1 लीटर फुल क्रीम दूध, आधा कप चीनी, थोड़े कटे हुए मेवे (बादाम, काजू), 1 चम्मच घी और इलायची पाउडर।

कैसे बनाएं ये खीर?
- सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में घी गरम करें और दलिया को सुनहरा होने तक भूनें। बता दें कि भूनने से दलिया का स्वाद दोगुना हो जाता है।
- अब इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दलिया नीचे न लगे।
- आप एक अलग छोटे पैन में 2 चम्मच चीनी डालें और बिना पानी के उसे पिघलने दें जब तक वह भूरे रंग (Caramel) की न हो जाए।
- जब दलिया और दूध पूरी तरह मिक्स होकर गाढ़े हो जाएं, तो यह कैरेमल किया हुआ सिरप खीर में मिला दें। इससे न केवल खीर को बहुत ही सुंदर बादामी रंग मिलेगा बल्कि रबड़ी जैसा सोंधा स्वाद भी मिलेगा।
- अंत में मेवे और इलायची पाउडर डालकर गरमा-गरम या ठंडा परोसें।
इसे भी पढ़ें -घर में ऐसे बनाते हैं रबड़ी खीर, जानिए इसकी आसान रेसिपी
प्रेशर कुकर इंस्टेंट मलाईदार खीर
- आधा कप बारीक दलिया, 750 मिली दूध, आधा कप कंडेंस्ड मिल्क (या खोया), इलायची और केसर के धागे।

- सबसे पहले आप कुकर में थोड़ा घी डालकर दलिया को 2 मिनट तक भूनें। अब इसमें सिर्फ 1 कप पानी डालकर 2 सीटी आने तक पका लें। इससे दलिया नरम हो जाएगा।
- अब आप आराम से कुकर का ढक्कन खोलें और इसमें दूध डाल दें। अब इसे खुला रखकर 5-7 मिनट तक उबलने दें।
- अब इसमें चीनी की जगह कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। बता दें कि कंडेंस्ड मिल्क डालने से खीर तुरंत गाढ़ी हो जाती है और बिल्कुल वैसा ही टेक्सचर आता है जैसे घंटों दूध जलाने के बाद आता है।
- इसके बाद आप केसर को थोड़े गरम दूध में भिगोकर खीर में डालें, इससे आपकी खीर में शाही खुशबू आएगी।
- अब आप खीर को गाढ़ा होने तक पकाएं और फिर ऊपर से सूखे मेवे डालकर सजाएं।
नोट - हमेशा फुल फैट दूध का यूज करें, इससे खीर ज्यादा मलाईदार बनती है। दलिया को जितना धीमी आंच पर पकाएंगे, दूध का प्रोटीन उतना ही गाढ़ा होकर रबड़ी का अहसास देगा। अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो चीनी की जगह गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।ध्यान दें कि गुड़ हमेशा गैस बंद करने के बाद ही मिलाएं। वरना इससे स्वाद में फर्क आ सकता है।
इसे भी पढ़ें -क्या आपने कभी हैदराबादी लौकी की रसगुल्ले वाली खीर खायी है?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।