बिना बेसन के सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें मसाला पीनट, जानें रेसिपी

इस मौसम में अगर गरमागरम चाय के साथ स्नैक्स मिल जाएं, तो मजा ही आ जाता है। हालांकि, शाम को चाय पीने की आदत सबको होती है, लेकिन ज्यादातर महिलाओं का मन कुछ चटर-पटर खाने का करता है। ऐसे में महिलाएं रोज-रोज क्या बनाएं उसकी भी अलग टेंशन रहती है।
अगर आप भी चाय के साथ कुछ मसालेदार खाने की सोच रही हैं, लेकिन आपके कोई रेसिपी समझ नहीं आ रही है, तो यकीनन मसाला पीनट ट्राई करना आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। जी हां, मसाला पीनट बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि खाने में स्वादिष्ट भी है, जिसे आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से बना सकती हैं।
मसाला पीनट Recipe Card
आप इस तरह घर पर मसाला पीनट तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 2 कप-मूंगफली
- 2 चम्मच- घी
- 1/2 चम्मच- लाल मिर्च
- 1/2- चाट मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच- नमक
- 1 चम्मच- नींबू का रस
Step
- Step 1:
सबसे पहला एक बाउल में इसे निकाल कर छिलकों को उतार लें और साइड में रख दें।
- Step 2:
अब एक नॉन-स्टिक पैन में 2 चम्मच घी डालें और जब घी गर्म हो जाए तो इसमें मूंगफली डाल दें।
- Step 3:
अब मूंगफली को हल्की आंच पर 5 मिनट तक हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
- Step 4:
जब मूंगफली हल्की ब्राउन हो जाएं तो इसे एक बाउल में निकाल लें और सभी मसाले डाल दें।
- Step 5:
फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें और चाय के साथ सर्व करें।
बनाने का तरीका

- मसाला पीनट बनाने के लिए सबसे पहला आप मार्केट से मूंगफली के दाने खरीदकर ले आएं।
- फिर एक बाउल में इसे निकाल कर छिलकों को उतार लें और साइड में रख दें। (मूंगफली से तैयार करें स्वादिष्ट डिशेज)
इसे ज़रूर पढ़ें- 5 मिनट में बनाएं बाजार जैसी रोस्टेड पीनट मसाला चाट
- अब एक नॉन-स्टिक पैन में 2 चम्मच घी डालें और जब घी गर्म हो जाए तो इसमें मूंगफली डाल दें।
- अब मूंगफली को हल्की आंच पर 5 मिनट तक हल्का ब्राउन होने तक भून लें, लेकिन आप मूंगफली को लगातार चलाती रहें वर्ना मूंगफली जल जाएंगी।
- जब मूंगफली हल्की ब्राउन हो जाएं तो इसे एक बाउल में निकाल लें और फिर नमक,लाल मिर्च, चाट मसाला आदि डाल दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- बाजार जैसी कुरकुरी मसाला मूंगफली घर पर सिर्फ 10 मिनट में बनाएं, जानें रेसिपी
- फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें और ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये ठंडी हो जाए तो चाय के साथ सर्व करें। (5 मिनट में बनाकर खाएं मूंगफली चाट)
Image Credit-(@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।