इन स्टेप्स से घर पर बनाएं बाजार जैसा मैंगो केचअप, बनेगा हेल्दी और स्वादिष्ट

अगर आपको केचअप खाना पसंद है, तो एक बार मैंगो केचअप तैयार करके देखें यकीनन इसका स्वाद सबसे पसंद आएगा। अच्छी बात यह है कि आप इसे घर पर कुछ ही देर में तैयार कर सकते हैं। 
Updated:- 2023-04-28, 11:47 IST
how to make mango ketchup in hindi

कई लोगों को केचअप बहुत पसंद होता है। वो हर चीज के साथ केचअप खाना पसंद करते हैं। फिर चाहे पकोड़े हों, चीले हों या फिर पिज्जा। कई लोग तो इतने दीवाने होते हैं कि केचअप को नॉर्मल चटनी की तरह थाली में सर्व करते हैं। खास तौर पर बच्चों को तो ये काफी पसंद आता है, लेकिन बाजार का केचअप उतना अच्छा नहीं होता जितना अच्छा होना चाहिए।

ऐसे में आप घर पर भी केचअप या फिर सॉस बना सकते हैं। पर इस बार हम आपको टोमेटो केचअप नहीं बल्कि मैंगो केचअप बनाना सिखा रहे हैं। इसका स्वाद ऐसा है कि आप टोमेटो सॉस खाना छोड़ देंगे। तो चलिए आज आपको बताते हैं घर में मैंगो केचअप बनाने की आसान रेसिपी।

मैंगो केचअप Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से तैयार करें मैंगो केचअप।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • आम- 5
  • अदरक- 1 बड़ा चम्मच (कटी हुई)
  • सिरका- 3 बड़े चम्मच
  • नमक- 1 छोटा चम्मच
  • चीनी- आधा कप
  • व्हाइट वाइन- आधा कप
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लौंग- 1
  • दालचीनी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • पानी- आधा

Step

  1. Step 1:

    आम को छीलकर, बारीक काट लें। काटने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डालकर गूदा तैयार कर लें। 

  2. Step 2:

    आम के गूदे में सभी मसाले डालें और पैन में डालकर पका लें।

  3. Step 3:

    फिर आधा कप पानी और चीनी डालकर लगभग 10 मिनट तक पकने दें। 

  4. Step 4:

    मिश्रण आधा होने लगे तो इसमें गैस बंद कर दें। फिर ठंडा होने दें और स्नैक्स के साथ सर्व करें। 

बनाने का तरीका

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

  • इसके लिए सबसे पहले आम को धोकर, छीलकर, बारीक काट लें। काटने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डालकर गूदा तैयार कर लें।
  • अब आम के गूदे में 1 चम्मच अदरक, आधा कप सिरका, 1 छोटा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। (आम से बनी शानदार रेसिपीज)

इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो कर बनाएं सोया सॉस

  • इस दौरान एक पैन को गर्म करने के लिए रख दें। फिर आधा कप पानी और चीनी डालकर लगभग 10 मिनट तक पकने दें।
  • केचअप में हमें आधा कप व्हाइट वाइन, आधा छोटा चम्मच- काली मिर्च पाउडर, 1 लौंग और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- बिना लहसुन के टैंगी टोमेटो सॉस घर पर मिनटों में बनाएं

  • मिश्रण आधा होने लगे तो इसमें गैस बंद कर दें। फिर ठंडा होने दें और स्नैक्स के साथ सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।