ब्रेड की साइड्स को फेंके नहीं, झटपट बना लें ये चीजें

सैंडविच बनाने के लिए हो या पकौड़ा, अक्सर लोग ब्रेड के ब्राउन पार्ट को काटकर फेंक देते हैं। ऐसे में आज हम इससे तीन रेसिपी बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-27, 14:00 IST
Bread crust snacks

सैंडविच बनाने के लिए हो या कटलेट अक्सर लोग बेड के ब्राउन पार्ट को काटकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको भी ब्रेड के इस ब्राउन पार्ट को फेंकने में बुरा लगता है और आप सोचते हैं कि कास इसे फेंकने के बजाए दोबोरा इस्तेमाल कर लूं। आज हम आपको इस लेख में ब्रेड स्लाइस के ब्राउन पार्ट से तीन बहुत स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे। इन रेसिपीज की मदद से आप ब्रेड के ब्राउन पार्ट को फेकेंगे भी नहीं और टेस्टी डिश में शामिल भी कर सकते हैं।

ब्रेड उपमा

सूजी और रवा का उपमा तो आप सभी ने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने ब्रेड उपमा खाया है? यदि नहीं तो इस लेख में हम आपक ब्रेड के ब्राउन पार्ट से उपमा बनाने की विधि बताएंगे।

सामग्री

  •  ब्रेड के स्लाइस (ब्राउन पार्ट कटे हुए)
  • 1 कप मिक्स सब्जियाँ (गाजर, मटर, शिमला मिर्च)
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 टमाटर, बारीक कटे हुए
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल
  • हरा धनिया, सजावट के लिए

विधि:

  • ब्रेड के स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा डालें।
  • प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें।
  • सब्जियाँ और टमाटर डालकर पकाएं।
  • हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।
  • ब्रेड के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट तक पकाएं।
  • हरे धनिये से सजाकर गरमा गरम परोसें।

इसे भी पढ़ें: पान के पत्ते से बनाएं ये मुखवास, एक बार खाकर बार-बार करेंगे खाने की डिमांड

2. ब्रेड पकौड़ा रेसिपी

Recipes with bread crust,

आलू, प्याज और दाल के अलावा आप ब्रेड के साइड को काटकर भी पकौडा बना सकते हैं।

सामग्री:

  • ब्रेड के ब्राउन पार्ट
  • बेसन (1 कप)
  • चावल का आटा (2 टेबलस्पून)
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट (1 टेबलस्पून)
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • अजवाइन (1 टीस्पून)
  • लाल मिर्च पाउडर (1 टीस्पून)
  • हल्दी पाउडर (1/2 टीस्पून)
  • गरम मसाला (1/2 टीस्पून)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • पानी (आवश्यकतानुसार)
  • तेल (तलने के लिए)

विधि:

  • ब्रेड के ब्राउन पार्ट को काट लें ।
  • एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं।
  • कढ़ाई में तेल गरम करें।
  • ब्रेड टुकड़ों को बेसन घोल में डुबोकर गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • पकौड़े निकालकर पेपर टॉवल पर रखें और टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।

इसे भी पढ़ें: अब सालों-साल खराब नहीं होगा किचन में रखा मुरमुरा, स्टोर करने के लिए अपनाएं ये हैक्स

3. ब्रेड हलवा रेसिपी

Uses for bread crusts

ब्रेड के ब्राउन पार्ट को फेंने के बजाए, उससे आप स्वादिष्ट हलवा तैयार कर सकते हैं।

सामग्री:

  • ब्रेड के ब्राउन पार्ट कटे हुए
  • 1 कप दूध
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/4 कप घी
  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  • सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश)

विधि:

  • ब्रेड के स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  • एक पैन में घी गर्म करें और ब्रेड के टुकड़े डालकर सुनहरे भूनें।
  • दूध डालकर ब्रेड के टुकड़ों को नरम होने तक पकाएं।
  • चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
  • सूखे मेवे डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • गरम गरम हलवा परोसें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।