Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

Utsav Recipes: घर पर कैसे बनाएं टेस्टी मशरूम सॉस, जानिए

कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो घर पर बनाएं मशरूम सॉस रेसिपी, जो आपकी टेस्ट बर्ड को संतुष्ट कर देगी। 
Updated:- 2021-10-29, 14:28 IST
make mushroom sauce recipe at home

अगर आप रोजाना लौकी-तरोई, टिंडा, भिंडी और कद्दू खाकर बोर हो गई हैं और कोई ऐसा फूड आइटम चाहती हैं जो स्पाइसी और खाने में लाजवाब टेस्ट दे तो आपको अपने घर पर मशरूम सॉस जरूर बनाकर देखना चाहिए। इसका बेहतरीन स्वाद आपकी टेस्ट बड्स को पूरी तरह से सेटिसफाई कर देगा। अगर आप अपने घर-परिवार के लोगों या दोस्तों के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं तो भी यह ऑप्शन आपके लिए बेहतरीन है। तो आइए जानते हैं कि आप यह डिश कैसे तैयार कर सकती हैं-

मशरूम सॉस रेसिपी बनाने की सामग्री

how to make mushroom sauce at home inside

  • बटन मशरूम्स - 250 ग्राम
  • बटर- 2 चम्मच
  • बारीक कटी पुदीना पत्ती- 4 चम्मच
  • बारीक कटा धनिया - 4 चम्मच
  • मैदा- 2 चम्मच
  • दूध- 3/4 कप
  • क्रीम- 1/4 कप
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

इसे जरूर पढ़ें: ड्राई पनीर मंचूरियन बनाने की आसान चाइनीज रेसिपी जानिए

मशरूम सॉस बनाने की विधि

tasty mushroom sauce recipe

  • सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • फिर पैन में बटर गर्म कर उसमें मशरूम डालें और हल्का फ्राई कर लें।
  • मशरूम से पानी निकलेगा, उसे पैन में ड्राई होने दें।

इसे जरूर पढ़ें:बादाम वाली टेस्टी मलाई कुल्फी घर पर इस तरह आसानी से बनाएं

  • इसके बाद पैन में मैदा डालकर मिलाएं और अब धीरे-धीरे दूध और क्रीम डालते हुए इसे मिलाते रहें। इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण को लगातार चमचे से चलाने की जरूरत होगी क्योंकि रुकने पर मैदे में गांठ पड़ सकती है।
  • जब दूध गाढ़ा होने लगे तो पैन में धनिया और पुदीना पत्ती डालकर मिलाएं और गैस ऑफ कर दें।
  • अब नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं और पास्ता के साथ इसे गर्मागर्म सर्व करें।

अगर आप किचन में अलग-अलग तरह की रेसिपीज ट्राई करना पसंद करती हैं तो HerZindagi में आप अपने डाइनिंग एक्सपीरियंस को शानदार बनाने वाली रेसिपीज के बारे में जान सकती हैं। यहां पनीर मंचूरियन से लेकर ब्रेड समोसा और भुट्टों की मसालेदार चटपटी चाट जैसी रेसिपीज के बारे में जानें और इन्हें घर पर बनाकर पूरे परिवार के साथ इनका मजा लें तो खाने का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।