चना दाल को पीसकर बनाएं चटपटी महाराष्ट्रीयन रेसिपी, मेहमान तारीफ करते नहीं थकेंगे  

आज तक आप सभी ने दाल के कई स्वाद चखे होंगे। प्रोटीन और मल्टी विटामिन से भरपूर यह दाल खाने में बेहद स्वादिष्ट&nbsp; लगती है। साधारण दाल फ्राई और दाल मखनी बनाने के बजाए इसे ट्राई करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-06, 11:19 IST
how to make vatli dal

अभी तक आप सभी ने कई तरह की दाल जैसे दाल मखनी, काली दाल, चना दाल, अरहर दाल, मसूर की दाल समेत कई तरह के दाल का स्वाद चखा होगा। दाल का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दाल में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में जरूरी पोषण को पूरा करता है। वैसे तो सभी घरों में रोजाना रोटी और चावल के लिए दाल और सब्जी बनाए जाते हैं। यदि आप साधारण दाल फ्राई या मिक्स दाल का सेवन करके ऊब गए हैं, तो आज हम आपको दाल की एक खास रेसिपी बताएंगे। यह दाल खाने में स्वादिष्ट तो है ही साथ ही, इसे बनाने का तरीका भी बेहद अलग है। 

दीपावली का त्यौहार आने वाला है ऐसे में घरों में दिवाली पार्टी समेत कई तरह के आयोजन होते रहते हैं, जिसमें घरवाले, रिश्तेदार और दोस्त मौजूद होते हैं। दिवाली में यदि आप लंच या डिनर प्लान कर रहे हैं और इस बार यदि आप साधारण दाल फ्राई, मिक्स दाल और दाल मखनी से कुछ अलग बनाना चाह रही हैं, तो अबकी बार महाराष्ट्रीयन वाटली दाल को जरूर ट्राई करें।

वाटली दाल बनाने के लिए सामग्री

  • चना दाल एक कप
  • 1 बड़ा चम्मच-तेल 
  • 1/2 चम्मच-सरसों के बीज
  • 1/2 चम्मच-जीरा
  • करी पत्ते -5-6
  • 1 प्याज, कटा हुआ 
  • अदरक लहसुन का पेस्ट-1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-आवश्यकता अनुसार
  • नमक स्वाद अनुसार
  • आवश्यकता अनुसार-गार्निश के लिए धनिया पत्ता

वाटली दाल बनाने की विधि

vatli dal recipe

  • वाटली दाल बनाने के लिए पहले चना दाल को भिगो लें और दरदरा पीस लें।
  • अब तड़का लगाने के लिए एक पेन चाहिए उसमें तेल डालकर गर्म करें।
  • तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, करी पत्ते डालकर चटका लें।
  • अब तेल में कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्टऔर प्याज को सुनहरा होने तक भून लें।
  • अब तड़का में पिसी हुई दाल, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से पकाएं।
  • धनिया पत्ते से गार्निश कर चावल और रोटी के साथ गरमा-गरम परोसें।

इसे भी पढ़ें: अरहर की दाल में लगाएं इमली का तड़का, जानिए आसान रेसिपी 

वाटली दाल बनाने के लिए टिप्स

  • वाटली दाल बनाने के लिए आपको दाल को पहले से ही भिगोकर रखना है। 
  • दाल को तब तक पकाना है जब तक दाल नरम होकर अच्छे से पक न जाए।
  • दाल में बेहतर स्वाद के लिए आप तेल से तड़का लगाने के बजाए घी का उपयोग कर सकते हैं।
  • मसाला खाना पसंद करते हैं तो दाल में खड़े मसाले का उपयोग कर अनोखा स्वाद ला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हेल्‍दी और टेस्‍टी पंचरतन दाल बनाएं और लंच में रोटी-चावल का स्‍वाद बढ़ाएं

वाटली दाल को कैसे स्टोर करें

vatli dal recipe and tips

वाटली दाल को आप फ्रिज में 2 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।

दाल में एक्स्ट्रा ताजगी और फ्रेसनेश के लिए सर्व करने से पहले धनिया को बारीक काटकर गार्निश कर सर्व करें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।