Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:58 AM IST

बचे हुए चिकन से आप भी बनाएं इन शानदार रेसिपीज को, करेंगे सभी पसंद

इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी बचे हुए चिकन से आसानी से घर पर लाजवाब डिश बना सकती हैं, आइए इन रेसिपीज के बारे में जानते हैं।
Updated:- 2021-09-17, 12:16 IST
leftover chicken recipes

अच्छा! अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि बचे हुए चिकन को खाते हैं या फिर फेंक देते हैं, तो फिर आपका जवाब का क्या हो सकता है? शायद आपका जवाब हो कि कभी फेंक देते हैं, और कभी खा भी लेते हैं। लेकिन, अगर आपसे ये बोला जाए कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप बचे हुए चिकन को कभी भी नहीं फेकेंगी, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? खैर, सवाल-जवाब को विराम देते हैं क्योंकि, इस लेख में हम आपको बचे हुए चिकन से तैयार कुछ बेहतरीन रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन रेसिपीज को आप आसानी से बना सकती हैं और इन्हें बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है, तो आइए जानते हैं।

चिकन फ्राइड राइस

leftover chicken easy recipes fride rice inside

सामग्री

बचा हुआ चिकन- 2 कप, चावल-1 कप, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, सोया सॉस-1/2 चम्मच, सिरका-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, तेल-1 चम्मच, धनिया पत्ता-1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले चिकन को ग्रेवी से अलग निकालकर रख लीजिए और छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए।
  • इधर एक बर्तन में पानी और हल्का तेल डालें और साथ में चावल भी डालकर अच्छे से उबाल लीजिए।
  • चावल का पानी ठंडा होने के बाद चावल छानकर किसी बर्तन में रख लीजिए।(Chinese फ्राइड राइस)
  • इसके बाद एक पैन में तेल गरम करके प्याज को भूनें। कुछ देर बाद चिकन और चावल को भी डालकर भूनें।
  • अब इसमें सोया सॉस, सिरका और धनिया पत्ता डालकर कुछ देर पका लीजिए।

इसे भी पढ़ें:जल्दी खराब नहीं होंगे मीट और चिकन, फ्रिज में ऐसे करें स्टोर

चिकन के पकोड़े

know leftover chicken easy recipes inside

सामग्री

बचा हुआ चिकन-2 कप, बेसन-1/2 कप, नमक-स्वादानुसार, ब्रेड चूरा-2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, अदरक-लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, तेल-1 कप, हल्दी-1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले बेसन, नमक, लहसुन-अदरक पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और एक कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण में चिकन को डालकर कुछ देर के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दीजिए।
  • इधर आप एक पैन में तेल गरम होने के लिए रख दें।
  • अब आप मिश्रण में से चिकन को निकाले और ब्रेड चूरा में लपेटकर तेल में डालें और ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिए।

इसे भी पढ़ें:उबले हुए अंडे को जल्दी छीलने के लिए अपनाएं यह आसान ट्रिक्स

चिकन चाउमीन

leftover chicken easy recipes inside

सामग्री

बचा हुआ चिकन-2 कप, हरी सब्जियां-1 कप, नूडल्स-1 कप, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-1 चम्मच, सोया सॉस-1/2 चम्मच, सिरका-1/2 चम्मच, प्याज-1/2 बारीक़ कटा हुआ

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले पहले नूडल्स को अच्छे से उबालकर अलग रख लीजिए।
  • इधर एक पैन में तेल गरम करके हरी सब्जियां, प्याज और नमक डालकर कुछ देर फ्राई कर लीजिए।(चाउमीन की डिफरेंट रेसिपीज)
  • अब इसमें चिकन के साथ सिरका, मिर्च पाउडर के साथ सोया सॉस को डालकर कुछ देर पका लीजिए।
  • इसके बाद नूडल्स को भी डालकर कुछ देर पकने के बाद ऊपर से धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद कर दीजिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।