घर पर गरम-गरम 'केसर जलेबी' बनाने की रेसिपी सीखें

जब बात मिठााइयों की आती है तो जहन में सबसे पहले जलेबी का नाम आता है। जलेबी एक ऐसी मिठाई है, जो भारत के हर कोने में आसानी से मिल जाती है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। वैसे तो बाजार में आपको कई वैरायटी में जलेबी मिल जाएगीं। मैदे की जलेबी, पनीर की जलेबी, काजू की जलेबी, केसर जलेबी यहां तक की खोए की जलेबी भी बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगी, मगर आप घर पर भी जलेबी बना सकती हैं।
बेस्ट बात तो यह है कि जलेबी दिखने में जितनी टेढ़ी-मेढ़ी होती है, इसे बनाना उतना ही सीधा और आसान काम है। बहुत ही कम सामग्री में आप घर पर ही जलेबी बना सकती हैं। चलिए आज हम आपको घर पर केसर जलेबी बनाने का आसान तरीका बताते हैं।
केसर जलेबी Recipe Card
इन स्टेप्स को फॉलो कर घर पर बनाएं केसर जलेबी।
Ingredients
- 1 कप मैदा
- 1/4 कप दही
- 1 कप चीनी
- 1 कप पानी
- 1/2 छोटा चम्मच केसर
- जलबी को फ्राई करने के लिए तेल या देसी घी
- एक मोटा कपड़ा
Step
- Step 1:
सबसे पहले आपको मैदे में दही मिला कर एक गाढ़ा घोल तैयार करना होगा। ध्यान रखें घोल बहुत अधिक गाढ़ा न हो और न ही बहुत ज्यादा पतला। घोल गाढ़ा हो रहा है तो आप उसमें पानी डाल कर उसे पतला कर सकती हैं।
- Step 2:
अब इसे खमीर उठने के लिए रख दें। आप ओवर नाइट भी घोल को खमीर उठने के लिए रख सकती हैं या फिर 7 से 8 घंटे रखने के बाद घोल मे जरूरत भर का खमीर उठ जाता है।
- Step 3:
इसके बाद आप 1 तार की चाशनी तैयार करें। इसके लिए कढ़ाई में पानी और चीनी डालें और उसे पकने दें। जब चीनी पूरी तरह से पिघल जाए तो उसे उंगली में लेकर देखें की उसमें तार खिच रहे हैं या नहीं। इसके बाद आप चाशनी में केसर डालें और कुछ देर के लिए उसे अलग रख दें।
- Step 4:
अब जलेबी के लिए जो बैटर तैयार किया है उसे एक मोटे कपड़े में भरें और कोन के आकार का बना लें। कोन की नोक को कैंची से काट दें। देखें की घोल से जलेबी बन रही हैं या नहीं। ध्यान रखें जितना छोटा छेद होगा उतनी पतली जलेबी बनेगी।
- Step 5:
अब कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। तेल जब गरम हो जाए तो उसमें बैटर के कोन से गोल-गोल जलेबी तलें। इसे हल्के भूरे रंग का हो जाने तक तलें और फिर चाशनी में डाल लें।
- Step 6:
आपकी गरम-गरम केसर जलेबी परोसने के लिए तैयार है। आप इसे दही या रबड़ी के साथ परोस सकती हैं। इसी तरह और भी स्वादिष्ट और आसान रसिपीज जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।