Saffron For Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए केसर का ऐसे करें इस्तेमाल, ये 3 तरीके आएंगे बेहद काम

अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन को खूबसूरत और बेदाग बनाने के लिए कई उपाय आजमाती हैं। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, की आप घर पर रहकर सर्दियों में केसर का ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की क्या राय है।
ग्लोइंग स्किन के लिए केसर का इस्तेमाल
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और रैशेज की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर केसर का 3 तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। केसर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है।
केसर से बनाएं फेस क्रीम
आप केसर का इस्तेमाल कर फेस क्रीम बना सकती हैं। केसर से बने फेस क्रीम की मदद से आ सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। फेस क्रीम बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

फेस क्रीम बनाने के लिए सामग्री -
- केसर के धागे
- बादाम का तेल
- मलाई
- एलोवेरा जेल
केसर से फेस क्रीम बनाने का तरीका
- केसर से फेस क्रीम बनाने के लिए आपको एक कटोरी में केसर के कुछ धागों को चूर लें।
- अब इन धागों में थोड़ा गुलाब जल और थोड़ी मलाई मिक्स कर दें।
- अब इस पेस्ट में थोड़ा बादाम का तेल और ताजा एलोवेरा जेल भी मिला दें।
- अब इन सभी सामग्री को मिक्स कर आप इसे तब तक फेंटें जब तक की यह गाढ़ा पेस्ट ना बन जाएं।
- जब यह चिकना और गाढ़ा पेस्ट बन जाएं, तब आप इसको किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें।
- थोड़ी देर के बाद आप इसे निकाल लें और नार्मल होने पर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
केसर से टोनर
आप चाहें तो केसर का इस्तेमाल कर टोनर बना सकती हैं, इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है, इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे-

इसे भी पढ़ें: Face Mask For Glowing Skin: चेहरे की रौनक बढ़ाएगा आलू, जानें कैसे तैयार करें फेस मास्क
केसर से टोनर बनाने के लिए सामग्री -
- गुलाब जल
- कच्चा दूध
- केसर के धागे
केसर से टोनर बनाने का तरीका
- केसर से टोनर बनाने के लिए आप एक कटोरी में केसर के धागे निकाल लें।
- अब इसमें थोड़ा गुलाब जल और थोड़ा कच्चा दूध मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसमें विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर इसे एक स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें।
- अब आपका टोनर बनकर तैयार है। आप इसका अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
केसर से फेस पैक
आप चाहें तो केसर से फेस पैक भी बना सकती हैं। इससे फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत लगेगी। जैसे -
केसर से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- 2-3 केसर के धागे
- दही
- मलाई
- रोजमेरी ऑइल
केसर से फेस पैक बनाने का तरीका
केसर से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में केसर के धागों को चूर लें। अब इसमें थोड़ा दही और थोड़ी मलाई मिला लें। इसके बाद ऊपर से आप इसमें रोजमेरी ऑइल मिक्स कर दें। इन सभी को अच्छी तरह मिक्स कर मिश्रण बना लें। अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit : Freepik
- केसर का चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें?
- चेहरे के लिए आप केसर और कच्चे दूध दोनों का पेस्ट चेहरे पर लगा सकती हैं.
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।