Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

स्नैक्स का लेना है मज़ा तो इस आसान रेसिपी से बनाएं लौकी का वड़ा

स्नैक्स में कुछ नया करना है ट्राई तो इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं लौकी के स्वादिष्ट वड़े और चाय के साथ इनका स्वाद उठाएं। 
Updated:- 2021-07-31, 09:54 IST
lauki vada

लौकी की सब्जी हो या कोफ्ते, स्वाद से भरपूर होने के साथ सेहत के लिए भी लाजवाब होते हैं। खासतौर से गर्मियों के मौसम में लौकी शरीर को ठंडक प्रदान करके स्वस्थ रखने के लिए एक अच्छी सब्जी है। इससे कई तरह की रेसिपीज़ तैयार की जा सकती हैं और खाने का स्वाद बढ़ाया जा सकता है।

मेनकोर्स से लेकर सूप और जूस तक इस एक सब्जी से बनाए जा सकते हैं। लेकिन अगर आपको इससे स्नैक्स बनाने हों तो हम आपको लौकी वड़े बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिससे आप मिनटों में स्नैक्स तैयार करके अपनी शाम की चाय का स्वाद भी बढ़ा सकती हैं।

लौकी वड़ा रेसिपी Recipe Card

लौकी वड़ा की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 95
Cuisine: Italian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • लौकी- 1 /2 किलो
  • बेसन-1/3 कप
  • गेहूं का आटा-1/2 कप
  • सूजी -1/2 कप
  • हल्दी पाउडर-1 चम्मच
  • जीरा पाउडर-2 चम्मच
  • हरी मिर्च का पेस्ट-2 चम्मच
  • जीरा-1 चम्मच
  • तेल-2 चम्मच
  • सरसों के बीज-1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    एक बड़े बाउल में बेसन के साथ सारी सामग्रियों को मिलाएं। इस मिश्रण की ऐसे फेंट लें की इसमें कोई गांठ न रह जाए।

  2. Step 2:

    लौकी को पतले गोलाकार टुकड़ों में काट लें। लौकी को इतना पतला काटना है कि वड़े बनाते समय अच्छी तरह से पक सकें।

  3. Step 3:

    कढ़ाही में तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर एक-एक करके वड़े डालें। वड़े को आकार देने के लिए लौकी के पतले टुकड़ों को बेसन के घोल में डिप करके तेल की कढ़ाही में डालें।

  4. Step 4:

    एक-एक करके सारे वड़े कढ़ाही में डालें और हल्का भूरा होने तक तलें। अच्छी तरह से सिक जाने पर इन्हें बाहर निकाल लें और इनका स्वाद उठाएं।

बनाने का तरीका

  • एक बाउल में गेहूं का आटा, बेसन, रवा, हरी मिर्च का पेस्ट, जीरा, जीरा पाउडर, नमक, हींग डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण की ऐसे फेंट लें की इसमें कोई गांठ न रह जाए।
  • लौकी को पतले गोलाकार टुकड़ों में काट लें। ध्यान रहे कि लौकी को इतना पतला काटना है कि वड़े बनाते समय अच्छी तरह से पक सकें।
  • एक बड़ी कढ़ाही में तेल डालें और गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें आपको एक-एक करके वड़े डालने हैं। वड़े को आकार देने के लिए लौकी के पतले टुकड़ों को बेसन के घोल में डिप करके पकौड़ों या वड़े का आकार देते हुए तेल की कढ़ाही में डालें।
  • एक-एक करके सारे वड़े कढ़ाही में डालें और हल्का भूरा होने तक तलें। इन्हें चारों तरफ से भूरा होने तक तलें और तलने के बाद एक प्लेट में बाहर निकाल लें। लगरमा-गरम लौकी वड़े तैयार हैं। चटनी या सॉस के साथ इनका मज़ा उठाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।