Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

ओट्स खाने में नहीं होते बोरिंग, ट्राई करें यह ब्रेकफास्ट रेसिपीज

अगर आप ओट्स को एक इंटरस्टिंग तरीके से खाना चाहती हैं तो इन मजेदार ब्रेकफास्ट रेसिपीज को बना सकती हैं। 
Updated:- 2021-09-29, 13:31 IST
oats recipe in hindi

ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है, इसलिए इसका टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी होना भी उतना ही आवश्यक है। वैसे जब भी हेल्दी ब्रेकफास्ट फूड की बात हो तो उसमें ओट्स का नाम अवश्य लिया जाता है। यह ना केवल फाइबर से भरपूर होता है, बल्कि इसके सेवन से प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस व पोटेशियम आदि भी मिलता है। वजन कम करने से लेकर यह आपके शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए यह कहा जाता है कि हर दिन ओट्स को किसी ना किसी रूप में अवश्य खाना चाहिए।

यूं तो हर व्यक्ति को पता होता है कि ओट्स एक हेल्दी ऑप्शन है, लेकिन फिर भी बहुत से लोग इसे खाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि इसे खाना बेहद बोरिंग होता है। जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो ओट्स को एक नहीं, बल्कि कई तरीकों से अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकती हैं और इस तरह हर दिन अपने नाश्ते को अधिक हेल्दी व टेस्टी बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ओट्स की मदद से बनने वाली कुछ मजेदार रेसिपीज के बारे में-

ओट्स एग ऑमलेट

oats egg omlate

ओट्स के साथ-साथ अंडा भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। अगर आप नाश्ते में एक क्विक, टेस्टी और हेल्दी रेसिपी बनाना चाहती हैं तो ओट्स एग ऑमलेट बना सकती हैं।

ओट्स एग ऑमलेट की सामग्री-

  • 2 अंडे
  • एक चौथाई कप ओट्स का आटा
  • 3-4 बड़े चम्मच दूध
  • नमक
  • हल्दी
  • आर्गेनो
  • काली मिर्च पाउडर
  • ऑयल
  • बारीक कटे प्याज
  • बारीक कटी गाजर
  • बारीक कटी शिमला मिर्च
  • दो हरी मिर्च कटी हुई
  • हरा धनिया

इसे ज़रूर पढ़ें-मसूर की दाल से आप भी बनाएं ये 3 शानदार रेसिपीज

ओट्स एग ऑमलेट की विधि-

  • सबसे पहले एक बिग बाउल लें।
  • उसमें ओट्स का आटा, हल्दी, नमक, काली मिर्च, आर्गेनो डालकर मिक्स करें।
  • अब आप इसमें दूध डालें और बैटर बनाएं।
  • अब इसमें अंडे तोड़कर डालें और अच्छी तरह फेंट लें।
  • अब पैन गर्म करें और अंडे का मिश्रण डालें।
  • इसके उपर मिक्स सब्जियों को एकसमान रूप से फैलाएं।
  • जब ऑमलेट एक तरफ से सिक जाए, तो इसे पलट दें।
  • दूसरी साइड से भी इसे सेकें।
  • आपका ओट्स एग ऑमलेट बनकर तैयार है। इसे गरमा-गरम सर्व करें।

ओट्स फ्रूट स्मूदी

oats fruits smothi

कई बार ऐसा होता है कि ब्रेकफास्ट में कुछ भी कुक करने का मन नहीं करता है। ऐसे में आप ओट्स की मदद से एक हेल्दी व डिलिशियस स्मूदी बना सकती हैं। यह आपको लंबे समय तक फुलर रखेगी।

ओट्स फ्रूट स्मूदी की सामग्री-

  • 1 कप कटा हुआ आम
  • 1 बड़ा केला कटा हुआ
  • 2 मीडिया साइज चीकू कटा हुआ
  • एक चौथाई कप इंस्टेंट ओट्स
  • आधा कप ठंडा दूध
  • 1-2 चम्मच चीनी या शहद या गुड
  • कुछ बर्फ के टुकड़े वैकल्पिक

ओट्स फ्रूट स्मूदी की विधि-

  • ओट्स फ्रूट स्मूदी बनाने के लिए आप सबसे पहले फलों को छीलकर काट लें।
  • जरूरी नहीं है कि हर बार आप इन्हीं फलों को इस्तेमाल करें।
  • इस स्मूदी में सेब, जामुन, अंजीर आदि जैसे अन्य फलों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अब इन कटे हुए फलों को ब्लेंडर जार में डालें।
  • साथ में आप 1/2 से 2/3 कप दूध और 1/4 कप क्विक कुकिंग ओट्स डालें।
  • चूंकि फलों में नेचुरल शुगर होती है, इसलिए अलग से मीठा शामिल करने की जरूरत नहीं है।
  • हालांकि, अगर आपको अधिक मीठा खाना पसंद है तो आप चीनी, शहद या गुड़ को अपने स्वादानुसार डाल सकती हैं
  • अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • अगर दूध चिल्ड नहीं है तो आप इसे ब्लेंड करते समय कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल सकती हैं।
  • आपकी ओट्स फ्रूट स्मूदीबनकर तैयार है।
  • आप इस स्मूदी को गिलास या मग में डालें और पीएं।

इसे ज़रूर पढ़ें-पालक से लेकर दाल की मदद से बनाएं यह डिलिशियस ढोकला

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।