सर्दी के मौसम में बथुआ से परांठा ही नहीं, बनाई जा सकती हैं यह रेसिपीज भी

सर्दी का मौसम हो और बथुए को डाइट में शामिल ना किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पोषक तत्वों से भरपूर बथुए में विटामिन ए, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और पोटैशियम आदि होता है। आमतौर पर, लोग बथुए को परांठा या रायते के रूप में खाना पसंद करते हैं। हालांकि, इस हरी सब्जी को कई अलग-अलग तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप बथुए को सब्जी से लेकर कचौरी के रूप में बनाया व खाया जा सकता है।
अगर आप भी बथुए को सर्दी के मौसम में अलग-अलग तरीकों से बनाना व खाना चाहती हैं तो ऐसे में आप इस लेख को पढ़कर कुछ रेसिपीज के बारे में जान सकती हैं। साथ ही साथ इन्हें घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है-
बथुआ दाल
अगर आप जल्दी में हैं और कुछ हल्का व टेस्टी बनाना चाहती हैं तो ऐसे में बथुआ दाल बना सकती हैं। यह बेहद ही जल्द बन जाती है।
बथुआ दाल की आवश्यक सामग्री-
- उड़द दाल 1 कप
- बथुआ 250 ग्राम
- हरी मिर्च
- एक से दो चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- नमक
- सूखी लाल मिर्च
- 1/4 छोटा चम्मच हींग
- तेल
बथुआ दाल की विधि-
- सबसे पहले दाल को धोकर भिगो दें।
- वहीं बथुआ को भी साफ करके अच्छी तरह धो लें। ध्यान रखें कि बथुआ में कोई मिट्टी ना रह जाए।
- अब धुली हुई दाल और बथुआ सहित नमक को प्रेशर कुकर में डालिए और 1 सीटी के लिए प्रेशर कुक करें।
- इसके बाद आंच धीमी करें और इसे करीबन पांच से दस मिनट के लिए पकाएं।
- अब गैस बंद कर दें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा ऑयल डालकर हींग डालें।
- साथ में कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च व अदरक-लहसुन का पेस्ट डालिए।
- अब पकी हुई दाल को कड़ाही में डाल दीजिए।
- अंत में आप आधे से एक चम्मच देसी घी उपर से डाल दीजिए।
- आपकी बथुआ दाल बनकर तैयार है। आप इसे चपाती के साथ सर्व करें।
बथुआ कढ़ी
कढ़ी को एक नया ट्विस्ट व फ्लेवर देने के लिए बथुआ कढ़ी बनाई जा सकती है।
बथुआ कढ़ी की सामग्री-
- बथुआ के पत्ते - 250 ग्राम
- दही - 200 ग्राम
- 3-4 चम्मच बेसन
- लाल मिर्च पाउडर
- तेल
- जीरा
- हींग
- 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- हरी मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर
बथुआ कढ़ी की विधि-
- सबसे पहले, एक बाउल में दही डालें और उसमें 2 लीटर पानी मिलाएं।
- अब, इसमें बेसन, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब, एक कड़ाही में धीमी आंच पर तेल गर्म करें।
- इसके बाद, आप इसमें जीरा, हींग, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर को डालकर भूनें।
- साथ ही, इसमें दही का मिश्रण और बथुआ के पत्ते डालें।
- इसे एक बार उबलने दें, इसके बाद आप इसे पकने दें।
- अंत में, सर्विंग डिश में निकालें और चावल, रोटी व परांठे के साथ परोसें।
इसे ज़रूर पढ़ें-'बथुआ का निमोना' बनाने का सबसे आसान तरीका जानें
बथुआ कचौरी
अगर आपका सर्दियों में कुछ गरमा-गरम खाने का मन कर रहा है तो ऐसे में आप बथुआ कचौरी बना सकती हैं।
बथुआ कचौरी की सामग्री-
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 कप मैदा
- बथुआ
- मक्खन या घी
- हल्दी पाउडर
- गरम मसाला
- हींग
- नमक
- तेल
बथुआ कचौरी की विधि-
- सबसे पहले, आप एक बाउल में मैदा और गेंहू को एक साथ छान लें।
- अब बथुआ के पत्ते तोड़कर उसे अच्छी तरह साफ कर लें और धो लें।
- इसे थोड़े से पानी में तब तक उबालें जब तक यह नर्म न हो जाए।
- अब मैदा में पानी छोड़कर बाकी सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- ज़रुरत मात्रा के अनुसार गुनगुना पानी मिलाकर एक चिकना और लचीला आटा गूंथ लें।
- इसे ढककर कुछ मिनट के लिए रख दें और रेस्ट करने दें।
- अब आटे को एक बार फिर से गूंथ लें।
- इसके बाद, छोटी-छोटी लोई नें और बेलन की सहायता से छोटी-छोटी गोल आकार की कचौरी बना लें।
- एक डीप फ्राई पैन या कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
- अब, उसमें कचौरी फ्राई करें।
- इसी तरह, आप सारी कचौरी को बना लें।
- आप इसे मटर पनीर, छोले या अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ परोसिये।
इसे ज़रूर पढ़ें-Quick Recipes: सर्दियों में मिनटों में बनाएं बथुआ से ये 3 टेस्टी डिशेज़
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- 13secretsauce, recipebook, youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।