'बथुआ का निमोना' बनाने का सबसे आसान तरीका जानें

सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह की हरे पत्ते वाली सब्जियां आती हैं। इनमें से बथुआ और पालक भी हैं, जिनका अलग-अलग तरह से साग तैयार किया जा सकता है। खासतौर पर बथुआ का पराठा, रायता और साग हर घर में बनाया जाता है। मगर आप चाहें तो बथुआ का निमोना भी बना सकती हैं।
इस रेसिपी के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं लेकिन यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसका स्वाद मटर के निमोने से काफी अलग होता है और इसे बनाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता है।
बथुआ का निमोना Recipe Card
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें और घर पर बनाएं बथुआ का निमोना।
Ingredients
- 1 कप बथुआ का पिसा हुआ पेस्ट
- 1/2 कप पालक का पिसा हुआ पेस्ट
- 1/2 कप उबली हुई हरी मटर
- 1 कप बारीक कटे हुए आलू
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 10-12 लहसुन की कलियां
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 3 बड़ा चम्मच टमाटर का पेस्ट
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले पालक और बथुआ को अलग-अलग उबाल कर पीस लें।
- Step 2:
इसके बाद छिली हुई हरी मटर को भी उबाल लें।
- Step 3:
अब आलू को छीलें और बारीक टुकड़ों में काट लें।
- Step 4:
इसके बाद कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और आलू को फ्राई कर लें।
- Step 5:
अब कढ़ाई में बचे हुए तेल में जीरा डालें और फिर लहसुन को फ्राई करें।
- Step 6:
इसके बाद टमाटर और अदरक का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से फ्राई करें।
- Step 7:
फिर आप इस मिश्रण में हल्दी, गरम मसाला, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालें।
- Step 8:
अब मसालें को अच्छी तरह से पकाएं और फिर इसमें बथुआ और पालक का पेस्ट डालें।
- Step 9:
इसके बाद जब बथुआ और पालक का पेस्ट तेल छोड़ने लग जाए तो इसमें उबली हरी मटर और फ्राइड आलू डालें।
- Step 10:
अब कुछ देर के लिए निमोना को कढ़ाई में पकने दें। इसके बाद घी डाल कर गरम-गरम परोसें।
अगर आप बथुआ से बनने वाली कोई नई और टेस्टी रेसिपी तलाश रही हैं तो चलिए आज हम आपको बथुआ का निमोना बनाने की आसान विधि बताते हैं।
विधि
- सबसे पहले ताजी पालक और बथुआ के पत्तों को छांट लें और 2 से 3 बार अच्छे पानी से साफ करें। इसके बाद दोनों को अलग-अलग बर्तन में उबालने के लिए रख दें।
- जब पालक और बथुआ के पत्ते उबल जाएं तो उन्हें ठंडा होने दें। इसके बाद दोनों को अलग-अलग मिक्सी में पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें।
- अब आलू को पानी से साफ करें और छील लें। इसके बाद आलू को बारीक काट लें और फ्राई करके अलग रख दें।
- हरी मटर को छील कर उबाल लें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें। ध्यान रखें आपको मटर पीसनी नहीं है।
- अब अदर-लहसुन का पेस्ट तैयार करें और अलग से टमाटर का पेस्ट भी तैयार करें।
- सब तैयारी होने के बाद कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से फ्राई करें।
- अब आप इस मिश्रण में टमाटर का पेस्ट डालें, साथ ही गरम मसाला, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। मसालों को अच्छे से पकने दें।
- जब मसाले तेल छोड़ने लगें तो कढ़ाई में पालक और बथुआ का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से पकाएं। इसके साथ ही फ्राई किए गाए आलू और उबली मटर भी डाल दें।
- अगर निमोना ज्यादा गाढ़ा हो रहा है तो इसमें थोड़ा पानी डाल दें। अब इसे 5 से 10 मिनट तक उबलने दें और फिर गरम-गरम रोटी और चावल के साथ परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।