इस तरह घर पर बनाएं टेस्टी 'आलू- बथुआ की कचौड़ी'

सर्दियों के मौसम में बाजार में बथुआ आपको आसानी से मिल जाएगा। बथुआ सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है साथ ही यह बेहद स्वादिष्ट भी होता है और इससे कई तरह की रेसिपीज भी तैयार की जा सकती हैं। आमतौर पर लोग बथुआ के पराठे, बथुआ का रायता, बथुआ का साग ही बनाते हैं, मगर बथुआ से टेस्टी कचौड़ी भी तैयार की जा सकती है।
वीकेंड के दिन आप अगर अपने घरवालों को ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी और डिफ्रेंट परोसना चाहती हैं तो आप आलू-बथुआ की कचौड़ी बना सकती हैं। आपको बता दें कि आलू-बथुआ की कचौड़ी की रेसिपी बेहद आसान है और टेस्टी भी है।
आलू- बथुआ की कचौड़ी Recipe Card
इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर घर पर बनाएं आलू- बथुआ की टेस्टी कचौड़ी।
Ingredients
- 250 ग्राम बथुआ
- 4 कटोरी आटा
- 3 बड़े और उबले हुए आलू
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच भुनी हुई खड़ी धनिया
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- चुटकीभर हींग
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले बथुआ को साफ करें और फिर उसे उबाल कर पीस लें और पेस्ट बना लें।
- Step 2:
इसके बाद आपको एक बर्तन में कचौड़ी के लिएआटा गूथना है। इसके लिए आप पिसे हुए बथुआ के पेस्ट और जरूर अनुसार पानी लें और कचौड़ी का आटा गूथ लें।
- Step 3:
आटे में मोयन के लिए तेल डालें और स्वाद के लिए नमक और मिर्च डालें।
- Step 4:
आटा जब गुथ जाए तो 15 मिनट के लिए उसे अलग सेट होने के लिए रख दें।
- Step 5:
कचौड़ी की स्टफिंग के लिए उबले हुए आलू को मैश करें और उसमें धनिया पाउडर, खड़ी धनिया, गरम मसाला, लाल मिर्च और नमक डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- Step 6:
अब आपको इस आटे की छोटी-छोटी लोई बनानी है और उसे थोड़ा सा बेल कर आलू की स्टफिंग भरनी है।
- Step 7:
इसके बाद कचौड़ी को बेल कर गरम तेल में डालें। धीमी आंच में कचौड़ी को तलें और गरम-गरम हरी चटनी और आलू की सब्जी के साथ परोसें। रेसिपी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, साथ ही इसी तरह और भी रोचक रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आज हम आपको आलू-बथुआ की कचौड़ी बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। यदि आप सही स्टेप्स को फॉलो करते हुए कचौड़ी बनाएंगी तो आपके घरवाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

विधि
- सबसे पहले बथुआ की पत्तियों को छांट कर उसे साफ पानी से 2-3 बार धोएं। इसके बाद उसे पानी में उबाल लें और ठंडा होने पर पीस लें।
- अब एक परात में आटा लें और उसमें पिसा हुआ बथुआ का पेस्ट डालें। कचौड़ी का आटा टाइट गूथा जाता है। इस बात का ख्याल रखते हुए पानी की जितनी आवश्यकता हो डालें।
- अब आटे में अजवाइन, लाल मिर्च और नमक डालें। इसके साथ ही मोयन के लिए 2 बड़े चम्मच तेल डालें और कचौड़ी के अच्छे रंग के लिए 1 चम्मच चीनी डाल कर आटा गूथें।
- आटा जब गुथ जाए तो 15 मिनट के लिए सेट होने को रख दें और तब तक स्टफिंग के लिए आलू का मिश्रण तैयार करें।
- स्टफिंग तैयार करने के लिए सबसे पहले आप आलू को उबाल लें और उसे छील कर मैश कर लें। मैश किए हुए आलू में धनिया पाउडर, गरम मसाला, खड़ी धनिया, नमक डालें। अगर आपको तीखी कचौड़ी खानी है तो आप लाल मिर्च और कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकती हैं।
- इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और अलग रख दें। इस बात का ध्यान रखें आलू को इतना उबालें कि वह ज्यादा गीला न हो। ऐसा होने पर कचौड़ी फट सकती है।
- अब आटे की लोई तैयार करें और उसे थोड़ा सा बेल कर उसमें आलू की स्टफिंग भरें। कोशिश करें कि ज्यादा स्टफिंग न भरें वरना कचौड़ी को बेलने में परेशानी हो सकती है।
- अब कचौड़ी को बेल लें और फिर एक-एक कर तेल में तलें। कचौड़ी तलते वक्त ध्यान रखें कि आपको तेज आंच में कढ़ाई में कचौड़ी डालनी है, मगर घीमी आंच में उसे तलना है।
- इसी तरह सभी कचौड़ी तैयार कर लें और गरम-गरम हरी चटनी और आलू की सब्जी के साथ परोसें।
Image Credit:cookwithmanali.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।