जानें परफेक्ट अंडा पराठा बनाने के टिप्स और ट्रिक्स

पराठे कैसे भी हों हर किसी को पसंद आते हैं। पराठा चाहे आलू का हो या गोभी का, प्याज का हो या मूली का हो बच्चों से लेकर बड़े तक सब खूब मजे में खाते हैं। हर तरह के पराठों का अपना अलग मजा है, लेकिन अंडे का पराठा पसंद बहुत करते हैं, लेकिन सही ढंग से बना कम लोग पाते हैं। इसमें एक पतले लेयर वाला पराठा बनाकर उसमें फेंटा अंडा डाला जाता है।
आप इसमें सब्जियां भी डाल सकती हैं और जो सीजनिंग डालना चाहें, वो डाल सकते हैं। इसके साथ मक्खन और हरी चटनी आपके स्वाद को दोगुना कर देगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि एक परफेक्ट अंडा पराठा आप कैसे बना सकते हैं। साथ ही कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स भी जानिए, जो पराठा बनाने में आपके काम आएंगे।
अंडे के पराठे के लिए ऐसे गूंथे आटा
- अंडा पराठा बनाते वक्त ध्यान रखें कि इसे आपको बहुत टाइट या फिर पतला नहीं करना है। हां चूंकि लेयर पतली होगी, तो उसे सॉफ्ट गूंथें।
- आप इसमें आलू और प्याज की फिलिंग भी कर सकते हैं। चाहें तो आलू को आटे के साथ ही मैश करके आटा गूंथ सकती हैं।
- आटा गूंथते वक्त चुटकी भर नमक भी आटे में मिला दें। इससे पराठा भी थोड़ा नमकीन रहेगा और आपको बाद में ज्यादा नमक डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- जब आटा गूंथ लें तो उसे कम से कम 10 मिनट के लिए ढककर रख देना चाहिए। इससे आपका आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा।
दादी मां के टिप्स करें फॉलो
- अंडे का पराठा बनाने के लिए आपको पहले ही अंडा फेंट कर रख लेना चाहिए। बस इतना करें कि उसमें पहले से नमक न डालें, वरना वो पानी-पानी हो जाएगा।
- जब लोई बेलें, तो पराठा ज्यादा मोटा रखने की बजाए एकदम पतली शीट/लेयर बनाएं।
बिल्कुल न करें ये गलतियां
- लोई बेलते वक्त ज्यादा सूखा आटा लगाने से बचें।
- अंडा फेंटते वक्त नमक डालने की बजाय जब पराठे की फिलिंग में अंडा डालने लगें, तब नमक डालें।
- पराठा जब फूलने लगे, तब उसमें थोड़ा-सा छेद करके फेंटा हुआ अंडा डालें, इससे आपके अंडा पूरे पराठे में अच्छे से फैल सकेगा।
इसे भी पढ़ें :बनाना चाहती हैं परफेक्ट दाल का पराठा तो फॉलो करें ये सिंपल टिप्स
डालें ये स्पेशल सामग्री
अगर अंडे का पराठा और भी शानदार बनाना हो, तो आप उसमें ऑरेगेनो और थोड़ी सी चिली फ्लेक्स (बिना मिक्सर के घर पर बनाएं ओरिगेनो और चिली फ्लेक्स) डाल सकते हैं। इसके साथ ही अंडा डालते समय चीज भी डालेंगे, तो आपका चीजी अंडा पराठा भी एकदम तैयार हो जाएगा। इससे आपको रेगुलर से हटके टेस्ट मिलेगा।
अंडा पराठा रेसिपी
सामग्री
- अंडे-2
- गेहूं का आटा 1 कटोरी
- 1 प्याज बारीक कटा
- 1 टमाटर बारीक कटा
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी
- हरा धनिया थोड़ा-सा
- स्वादानुसार नमक
- घी
- चीज- जरूरत के अनुसार
- मिक्स्ड हर्ब्स
इसे भी पढ़ें :परफेक्ट मूली का पराठा बनाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल टिप्स
बनाने का तरीका
- अंडा पराठा बनाने के लिए, एक सॉफ्ट डॉ गूंथ लें।
- अब तैयार आटे को लगभग 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा सेट हो जाए।
- इसकी लोइयां बनाकर और आप पराठे को जैसा आकार देना चाहें, वैसा बनाते हुए बेलें।
- एक तरफ एक कटोरी में अंडा और प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक और मिक्स्ड हर्ब्स डालकर फेंट लें।
- एक तवे में घी लगाएं और पराठा डालें। इसे दोनों तरफ से सेक लें और फिर जब पराठा फूलने लगे, तो उसे फोड़कर उसमें फेंटा अंडा डालें।
- इसमें चीज डालें और पराठे को अच्छी तरह से सेक लें।
- हरी चटनी, मक्खन और गरमा गरम कड़क चाय (चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए मिलाएं ये 10 इंग्रीडिएंट्स) के साथ अंडे के पराठे का आनंद लें।
हमारी बताई गई आसान टिप्स को फॉलो करके आप भी अच्छे और स्वादिष्ट पराठे तैयार कर अपने बच्चों को खिला सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।