बीन्स को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए ट्राई करें यह रेसिपीज

आमतौर पर, लोग अपनी डाइट में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करते हैं, लेकिन बीन्स भी एक ऐसी ग्रीन वेजिटेबल है, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद कैरोटोनॉइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा, इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, सी, के और बी 6 पाया जाता है, जो आपकी सेहत पर कई अलग-अलग तरीकों से प्रभाव डालता है। इतना ही नहीं, इनमें कैल्शयिम, सिलिकॉन, आयरन, मैगनीज, प्रोटीन, पोटैशियम और कॉपर आदि पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
चूंकि बीन्स सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी है, इसलिए हर किसी को इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है कि आप भी बीन्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहती हों, लेकिन आपको यह समझ ना आ रहा हो कि आप अलग-अलग डिलिशियस तरीकों से इसका सेवन कैसे करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बीन्स की मदद से बनने वाली कुछ अलग-अलग रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी बेहद डिलिशियस लगेंगी-
खट्टी-मीठी फलियां
यह एक गुजराती डिश है और अन्य गुजराती डिश की तरह इसमें भी मिठास को जरूर शामिल किया जाता है। हालांकि, इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो आपके टेस्ट बड को एक दूसरी दुनिया में ले जाता है।
खट्टी-मीठी फलियां बनाने की सामग्री-
- मसाला पेस्ट के लिए
- 4 साबुत मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- 1/2 टेबल स्पून धनिये के बीज
- 4-5 बड़े चम्मच नारियल, कटा हुआ
- पानी, थोडा सा
- नमक स्वादअनुसार
- बीन्स को फ्राई करने के लिएः
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 2 कप फ्रेंच बीन्स, लंबे कटे हुए
इसे ज़रूर पढ़ें-ब्रंच में आप भी बना सकती हैं यह मजेदार क्विक रेसिपीज
अन्य सामग्री
- 1/2 टेबल स्पून तेल
- 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
- 1 छोटा चम्मच सफेद तिल
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- चुटकीभर हींग
- 2 चम्मच धनिया पाउडर
- 10-15 करी पत्ते
- पानी, बीन्स पकाने के लिए
- 2 चम्मच इमली का पेस्ट
- 2 चम्मच गुड़
खट्टी-मीठी फलियां बनाने की विधि-
- सबसे पहले एक पैन में साबुत लाल मिर्च, जीरा, धनिया के बीज और नारियल को डालकर सूखा भून लें।
- अब इन्हें एक मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
- साथ ही इसमें थोड़ा सा नमक और पानी भी डालें ताकि यह एक स्मूद पेस्ट बन जाए।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा ऑयल डालें और तेज आंच पर 2-3 मिनट के लिए बीन्स को भूनें।
- अब बीन्स को कड़ाही से निकालकर एक तरफ रख दें।
- अब बारी आती है खट्टी-मीठी फलियां बनाने की।
- इसके लिए, एक कढ़ाई में तेल डालें और फिर राई और तिल डालकर सॉटे करें।
- अब इसमें तैयार मसाले का पेस्ट, करी पत्ता, हल्दी, हींग और धनिया पाउडर डालें।
- इसे भी हल्का सा चलाएं।
- अब थोड़ा सा पानी डालकर मसाला पकने में मदद करें।
- इसके बाद, तली हुई बीन्स को इमली और गुड़ के साथ डालें।
- बीन्स को और पकाने के लिए थोड़ा पानी डालें। 3-4 मिनट तक पकाएं।
- ढककर इसे पकने दें।
- आपकी खट्टी-मीठी फलियां बनकर तैयार हैं। इसके गरमा-गरम सर्व करें।
बीन्स चाट
अगर आप बीन्स को एक हेल्दी और आसान तरीके से बनाना व खाना चाहती हैं तो ऐसे में बीन्स की चाट बनाई जा सकती हैं। इसमें आप बीन्स के अलावा अन्य कई चीजों को शामिल करके टेस्ट को एन्हॉन्स कर सकती हैं।
बीन्स चाट की सामग्री-
- आधा कप राजमा (पका हुआ)
- आधा कप चना (पका हुआ)
- आधा कप हरी बीन्स (पकी हुई)
- आधा कप आलू (पके हुए व कटे हुए)
- 1/2 कप प्याज, कटा हुआ
- 1/2 कप टमाटर, कटा हुआ
- 1/4 कप खीरा, कटा हुआ
- 1/4 कप अनार के दाने
- 1-2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- चाट मसाला स्वादानुसार
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च स्वादानुसार
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
बीन्स चाट बनाने की विधि-
- चाट बनाने के लिए आपको सबसे पहले ड्रेसिंग तैयार करनी होगी।
- इसके लिए आप एक बिग बाउल में ऑलिव ऑयल, नमक, काली मिर्च, नींबू का रस, चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इसमें कच्ची व कुक्ड सब्जी मसलन, राजमा, चना, हरी बीन्स, आलू, टमाटर, प्याज़ और खीरा डालें।
- इन्हें एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें।
- अंत में आप इस पर गार्निशिंग के लिए हरा धनिया भी डालें।
इसे ज़रूर पढ़ें-Home Remedies: स्किन में बार-बार होती है एलर्जी, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Pinterest, Taste Of Home, love and lemons
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।