Easy Recipe: मिनटों में तैयार हो जाएगा प्रोटीन से भरपूर काला चना डोसा, यह रही वायरल रेसिपी

डोसा का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी जरूर आ जाता होगा, गरमा -गरम डोसा के साथ सांभर और चटनी का तड़का लग जाए तो बात ही क्या है। जी हां, डोसा आमतौर पर सभी फ़ूड लवर्स की पहली पसंद होता है। खाने को लाजवाब बनाने वाली ये साउथ इंडियन डिश वास्तव में प्लेट में देखते ही खाने की भूख कई गुना बढ़ जाती है।
वैसे तो डोसा कई तरह से बनाया जाता है और इसके अलग-अलग रूप भी होते हैं, लेकिन कभी आपने काला चना डोसा ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं काला चना डोसा कैसे और क्यों तैयार किया जा सकता है।
काला चना डोसा Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें काला चना डोसा।
Ingredients
- काले चने- 1 कप (उबले हुए)
- चावल- आधा कप (उबले हुए)
- अदरक- 1 इंच
- लहसुन की कली- 10 (कटी हुई)
- हरी मिर्च- 2 कटी हुई
- जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- पानी- 1 कप
- हरा धनिया- 1 चम्मच (कटा हुआ)
- पनीर- 1 कप (कटा हुआ)
- घी- 2 चम्मच
Step
- Step 1:
काला चना बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में निकालकर साफ कर लें।
- Step 2:
फिर एक जार में निकालकर चने, चावल और लहसुन डालकर पीस लें।
- Step 3:
अब लाल मिर्च, नमक, जीरा और अमचूर डालें। थोड़ा पानी डालकर डोसा बैटर तैयार करें।
- Step 4:
जब तवा गर्म हो जाए, तब धीमी आंच करके एक चम्मच की मदद से बैटर को फैला लें।
- Step 5:
एक प्लेट में निकालें और गरम-गरम डोसा हरी चटनी के साथ सर्व करें।
विधि

- काला चना बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में निकालकर साफ कर लें। फिर एक जार में निकालकर चने, चावल और लहसुन डालकर पीस लें।
- फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक थोड़ा पानी डालकर मिश्रण तैयार करें। अब लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा और अमचूर डालें। थोड़ा पानी डालकर डोसा बैटर तैयार करें।
इसे जरूर पढ़ें- दाल-चावल के बैटर से नहीं ब्रेड से बस 5 मिनट में बनाएं डोसा, जानें इंस्टेंट रेसिपी
- अब एक बाउल में निकालें और फिर हरा धनिया डालकर मिला लें। फिर एक नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर गर्म करने के लिए रख दें।
- जब तवा गर्म हो जाए, तब धीमी आंच करके एक चम्मच की मदद से बैटर को फैला लें। पनीर डालने के बाद डोसा क्रिस्पी होने तक पका लें।
इसे जरूर पढ़ें- झटपट तैयार करें डोसा की ये वैरायटीज, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
- एक प्लेट में निकालें और गरम गरम डोसा हरी चटनी और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।