Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

स्वाद और सेहत से भरपूर है ये केले के छिलके की सब्जी, आप भी करें ट्राई

आप सभी ने केले की सब्जी जरूर खाई होगी, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं केले के छिलके से बनी सब्जी की आसान रेसिपी। 
Updated:- 2020-12-12, 10:19 IST
banana vegitable MAIN

केला सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है और कभी न कभी इसका इस्तेमाल आप सभी ने सब्जी के रूप में भी जरूर किया होगा। आमतौर पर हम केला खाने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं केले के छिलके से एक स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर सब्जी तैयार की जा सकती है। आइए जानें कैसे के छिलके से सब्जी तैयार की जा सकती है। यकीनन ये सब्जी बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद आएगी। 

 

केले के छिलके की सब्जी Recipe Card

केले के छिलके की सब्जी की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 95
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • पके केले के छिलके-4
  • लाल मिर्च पाउडर-1 टी स्पून
  • हल्दी पाउडर-1/2 टी स्पून
  • बेसन-1/2 कप
  • हींग- 1 पिंच
  • तेल-1 टेबल स्पून
  • बारीक कटा धनिया-1/4 कप
  • नमक -स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    केले के छिलके को अच्छी तरह से हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

  2. Step 2:

    इन छिलकों को छोटे टुकड़ों में काट लें।

  3. Step 3:

    एक बाउल में बेसन और सारे मसाले डालें और पानी मिक्स करके घोल तैयार कर लें।

  4. Step 4:

    गैस पर एक पैन रखें और उसमें तेल डालकर गरम करें।

  5. Step 5:

    छिलकों को तेल में हल्का फ्राई कर लें।

  6. Step 6:

    जब छिलके हल्के से भुन जाएं तब कढ़ाई में बेसन का घोल डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

  7. Step 7:

    लगभग 2 से 3 मिनट बाद गैस बंद कर दें।

  8. Step 8:

    इसे धनिया से गार्निश करें गरमा-गरम सब्जी तैयार है।

  9. Step 9:

    इसे गरम-गरम रोटी या नान के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।