कटहल से बनाएं ये 3 लजीज रेसिपीज और मानसून का लुत्फ उठाएं

मानसून के मौसम में चटपटी चीजों का स्वाद चखने का एक अलग ही मज़ा होता है। बाहर रिमझिम बारिश हो रही हो और सामने कटहल से तैयार कुछ लजीज रेसिपी हो तो फिर स्वाद को शब्दों को बताना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अलग आप भी मानसून के मौसम में कटहल की स्वादिष्ट रेसिपीज का स्वाद चखना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि इस लेख में हम आपको कटहल की कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
जैकफ्रूट मिल्क शेक

सामग्री
पके हुए कटहल का गूदा-1 कप, दूध-1 कप, चीनी-1/2 चम्मच, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, ड्राई फ्रूट्स-1 चम्मच, पानी-1 कप, आइस क्यूब-2 चम्मच (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका
- सबसे पहले गूदा से कटहल का बीज अलग कर लें।
- अब इसमें उबले हुए दूध को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।(रोताजा रखेंगे ये 3 मिल्क शेक)
- इसके बाद मिश्रण और चीनी को मिक्सर में डालें और अच्छे से मिक्स करके गिलास में निकाल लें।
- अब इसके इसके अंदर इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- आप चाहें तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:नाशपाती पर की गई वैक्स कोटिंग की पहचान के लिए फॉलो करें ये टिप्स
कटहल और आलू के पकौड़े

सामग्री
कटहल-200 ग्राम, उबले आलू-4, मिर्च पाउडर-1 चम्मच, जीरा पाउडर-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, धनिया पाउडर-1/2 चम्मच, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, अदरक-लहसुन पेस्ट-1 चम्मच, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, बेसन-2 चम्मच, तेल-2 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले कटहल को छोटे-छोटे पीस में काटकर कुकर में उबाल लीजिए।
- ठंडा होने के बाद किसी बर्तन में निकाल लीजिए और उबले आलू को डालकर अच्छे से मैश कर लें।(बनाएं पोहा पकौड़े)
- अब इसमें अन्य सामग्री को भी डालकर अच्छे से मैश कर लीजिए और लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- इधर एक कढ़ाही में तेल को गर्म करें। 10 मिनट बाद तैयार बैटर पर में से लीजिए और पकौड़े के आकार में बनाकर तेल में डालकर डीप फ्राई कर लें।
- फ्राई करने के बाद ऊपर से चाट मसाला को डालकर खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:बिना प्याज के झटपट बनाएं क्रिस्पी अंबोडे, जानें बनाने का तरीका
कटहल के बीज से स्नैक्स बनाएं

कटहल के बीज-200 ग्राम, नमक-स्वादानुसार, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, अमचूर पाउडर-1/2 चम्मच, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, बेसन-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले कटहल के बीज को कुकर में डालकर अच्छे से उबाल लीजिए।
- ठंडा होने बाद बीज को अच्छे से छील लीजिए और दो हिस्सों में काट लीजिए।
- अब इस बीज में नमक, हल्दी, बेसन आदि सामग्री को डालकर अच्छे मिक्स कर लें।
- इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और अच्छे से फ्राई कर लें।
- फ्राई करने के बाद ऊपर से चाट मसाला को डालकर सर्व करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।