बिना प्याज के झटपट बनाएं क्रिस्पी अंबोडे, जानें बनाने का तरीका 

अगर आप चाय के साथ कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो आप मसाला वड़ा तैयार कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-08-05, 14:11 IST
how to make ambode

इस मौसम में चाय के साथ चटपटे स्नैक्स खाना पसंद करते हैं, खासतौर पर पकौड़े,नमकीन आदि। लेकिन हर बार पकौड़े बनाना आसान नहीं होता है इसलिए महिलाएं कुछ ऐसी रेसिपी की तलाश करती हैं, जिसे बनाने में सिर्फ बनाना आसान हो बल्कि चाय के साथ अच्छी भी लगे। वैसे तो आप चाय के साथ सर्व करने के लिए कई सारी चीजें बना सकती हैं लेकिन अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो आप क्रिस्पी अंबोडे बना सकती हैं।

जी हां, अंबोडे को बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि इस मौसम में स्वादिष्ट भी लगते हैं। बता दें कि अंबोडे कर्नाटक में काफी फेमस है, जिसे मसाला वड़ा के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, कई लोग बेसन, चावल या फिर दाल के वड़ा बनाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप सावन में प्याज नहीं खाती हैं, तो आप इसे आसानी से तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।

क्रिस्पी अंबोडे Recipe Card

आप घर पर इन स्टेप्स से क्रिस्पी अंबोडे तैयार कर सकती हैं।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 500 ग्राम काले चने
  • 1 कप- बेसन
  • 2 चम्मच- हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट
  • स्वादानुसार- सेंधा नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच- हल्दी
  • 2 चम्मच- कटा हुआ हरा धनिया
  • 2- करी पत्ता

Step

  1. Step 1:

    मसाला वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को रातभर के लिए भिगोकर रख दें।

  2. Step 2:

    फिर इसे मिक्सी में डाल कर पीस लें और एक बाउल में निकाल कर रख दें।  

  3. Step 3:

    अब इसमें बेसन और अन्य सामग्रियों को डालकर इसका दरदरा मिश्रण तैयार कर लें।

  4. Step 4:

    आप इसमें हरी मिर्च, लहसुन और करी पत्ता आदि भी डालें और गोल बनाकर चपटी शेप दें।

  5. Step 5:

    अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसे दोनों तरफ से अच्छी तरह से फ्राई कर लें।  

  6. Step 6:

    जब ये फ्राई हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

बनाने का तरीका

Masala vada in hindi

  • मसाला वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
  • फिर इसे मिक्सी में डाल कर पीस लें और एक बाउल में निकाल कर रख दें। (दही वड़ा की रेसिपी)
  • अब इसमें बेसन और अन्य सामग्रियों को डालकर इसका दरदरा मिश्रण तैयार कर लें।
  • आप इसमें हरी मिर्च, लहसुन और करी पत्ता आदि भी डालें और गोल बनाकर चपटी शेप दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- मिर्ची वड़ा घर पर मिनटों में बनाएं, जानें आसान रेसिपी

  • अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसे दोनों तरफ से अच्छी तरह से फ्राई कर लें।
  • जब ये फ्राई हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

इसे ज़रूर पढ़ें- स्नैक्स का लेना है मज़ा तो इस आसान रेसिपी से बनाएं लौकी का वड़ा

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।