Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:22 PM IST

कटहल की कढ़ी बनाने की वायरल रेसिपी, नॉनवेज जैसा आएगा स्वाद

इस बार पकोड़ा कढ़ी नहीं, बल्कि कटहल और करेले से मसालेदार कढ़ी तैयार करें। इस डिश को न सिर्फ आसानी से तैयार किया जा सकता है, बल्कि इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। साथ ही, इस बहाने आप करेले को भी अपने आहार शामिल कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-23, 12:08 IST
jackfruit karela curry in hindi

कढ़ी को दही या छाछ और हल्के मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। यह एक ऐसा व्यंजन है, जो हर घर में बनाया जाता है। हालांकि, कढ़ी को बनाने का तरीका सबका अलग-अलग होता है जैसे- कोई पकोड़ा कढ़ी बनाता है, तो कोई सब्जी की कढ़ी।  

मगर एक अच्छी कढ़ी वह है जिसे अच्छी तरह से उबाला जाता है और धीमी आंच पर पकाया जाता है। पकाने से उसमें खुशबू आती है, स्वाद आता है और यह गाढ़ी होती है। वैसे तो कढ़ी से कभी दिल नहीं भरता, मगर कई बार कढ़ी खाते-खाते बोरियत होने लगती है। 

कटहल और करेले की कढ़ी Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें कटहल और करेले की कढ़ी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • कटहल- 250 ग्राम
  • दही- 2 कप
  • लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन-अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • तेल- 2 चम्मच
  • प्याज- 1 (कटा हुआ)
  • जीरा पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • करेला- 1 (कटा हुआ)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताए गए इंग्रीडिएंट्स को तैयार करके रखें।

  2. Step 2:

    अब एक बाउल में दही, हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी, नमक, गरम मसाला और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  3. Step 3:

    फिर इसमें कटहल और करेले डालकर लगभग 30 मिनट के लिए मैरीनेट करने के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    अब गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रखें और 2 चम्मच तेल डालकर मसालेदार कटहल और करेले डालें।

  5. Step 5:

    इस दौरान एक कड़ाही को गर्म करने के लिए रख दें, फिर तेजपत्ता, दालचीनी, फली इलायची, लौंग और बचा हुआ सभी सामान डाल दें।

  6. Step 6:

    जब मसाले अच्छी तरह से पक जाएं, तो पानी डालकर लगभग 10 के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

  7. Step 7:

    इसके बाद ऊपर से गरम मसाला डालें और गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें। 

ऐसे में जरूरी है कि कुछ नया ट्राई किया जाए। जी हां, आज हम आपको लिए कढ़ी की नई रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाने के लिए कटहल और करेले का इस्तेमाल किया गया है। आप भी इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं, बस हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करें। 

कटहल और करेले कढ़ी की विधि 

Kathal Ki Sabji

  • सबसे पहले ऊपर बताए गए इंग्रीडिएंट्स को तैयार करके रखें। फिर कटहल और करेले को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। करेले के बीज निकालकर अच्छी तरह से धो लें, ताकि उसकी कड़वाहट निकल जाए। 

इसे जरूर पढ़ें- केरल के स्‍टाइल में बनाएं कटहल के बीज की सब्‍जी, जानें रेसिपी

  • अब एक बाउल में दही, हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी, नमक, गरम मसाला और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें कटहल और करेले डालकर लगभग 30 मिनट के लिए मैरीनेट करने के लिए रख दें। 
  • अब गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रखें और 2 चम्मच तेल डालकर मसालेदार कटहल और करेले डालें। फिर आंच को हल्का कर दें और कुछ देर के लिए पकने के लिए छोड़ दें। इस दौरान एक कड़ाही को गर्म करने के लिए रख दें, फिर तेजपत्ता, दालचीनी, फली इलायची, लौंग और बचा हुआ सभी सामान डाल दें। 

इसे जरूर पढ़ें- कटहल से बनाएं ये 3 लजीज रेसिपीज और मानसून का लुत्फ उठाएं

  • जब मसाले अच्छी तरह से पक जाएं, तो पानी डालकर लगभग 10 के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद ऊपर से गरम मसाला डालें और गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें। 

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।