गणेश चतुर्थी पर बनाएं शकरकंद से पूरन पोली, जानें इसकी रेसिपी

महाराष्ट्र की पारम्परिक स्वीट डिश है पूरन पोली। इसे कई तरीके से बनाया जाता है, आज हम आपको बताएंगे शकरकंद से पूरन पोली कैसे बनाई जा सकती है। यही नहीं आप गणेश चतुर्थी के मौके पर कुछ खास बनाना चाहती हैं तो आप पूरन पोली बना सकती है। शकरकंद और गुड़ से तैयार होने वाली यह पूरन पोली बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। ब्रेकफास्ट या फिर कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप झटपट पूरन पोली बना सकती हैं।
यह दिखने में बिल्कुल परांठे की तरह लगती है लेकिन इसे पतला बेला जाता है। वहीं पूरन पोली को कई तरीके से ट्विस्ट दिया जाता है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही खूब पसंद करेंगे। तो चलिए जानते हैं गुड़ और शकरकंद से पूरन पोली घर पर कैसे बनाई जा सकती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता हो सकती है।
घर पर शकरकंद से ऐसे बनाएं पूरन पोली Recipe Card
गणेश चतुर्थी पर कुछ खास बनाना चाहती हैं तो शकरकंद और गुड़ से पूरन पोली बना सकती हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह बेहद हेल्दी भी है।
Ingredients
- शकरकंद- 500 ग्राम
- आटा- 1
- 1/2 कप
- सफेद तिल- 2 चम्मच
- देसी घी- जरूरत के अनुसार
- नमक- 1 चुटकी
- दूध- 1/4 कप
- पानी- जरूरत के अनुसार
- गुड़- 3/4 चम्मच
- इलायची पाउडर- 2 चुटकी
Step
- Step 1:
सबसे पहले शकरकंद को धोकर 4 से 5 पीस में कट कर उसे प्रेशर कुकर में डाल दें। थोड़ा पानी मिक्स कर दो से तीन सीटी लगा लें।
- Step 2:
इसके बाद डो की तैयारी करें, इसके लिए बर्तन में आटा, सफेद तिल, नमक और घी मिक्स कर दें। इसके बाद दूध और पानी मिक्स कर सॉफ्ट डो तैयार कर लें।
- Step 3:
डो बनने के बाद इसमें 1 या फिर डेढ़ चम्मच घी मिक्स कर वापस से गूंथे। जब यह तैयार हो जाए तो 10 मिनट के लिए कपड़े से ढंककर छोड़ दें।
- Step 4:
अब एक बाउल में उबले हुए शकरकंद को निकाल लेंगे और फिर चम्मच की मदद से मैश कर लेंगे। अब गैस ऑन करें और उस पर पैन रख दें। इसमें गुड़ और पानी मिक्स कर पकने दें।
- Step 5:
गुड़ पतला हो जाए तो इसमें मैश्ड किए हुए शकरकंद को मिक्स करें। इसके साथ घी और इलायची पाउडर भी मिक्स करें। कुछ देर तक तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद गैस को ऑफ कर दें।
- Step 6:
अब डो से कपड़ा हटाकर लोई बनाएं और उसे थोड़ा सा बेल लें। बेलने के बाद उसमें शकरकंद की स्टफिंग करें और फिर वापस से उसे रोटी की तरह बेल लें।
- Step 7:
गैस ऑन करें और पैन रख दें। गर्म होने पर पूरन पोली को उस पर रख दें और पकने दें। इस दौरान दोनों तरफ हल्का घी लगाकर अच्छी तरह सेक लें।
- Step 8:
पूरन पोली को पकाते वक्त हल्का घी लगाएं, जब दोनों साइड अच्छी तरह से पक जाएं तो उसे एक प्लेट में निकाल लें। अब एक-एक कर सभी पूरन पोली इसी तरह तैयार कर लें।
- Step 9:
जब यह तैयार हो जाएं तो ऊपर घी डालकर इसे गर्मागर्म सर्व कर सकती हैं। आप चाहें तो बिना घी के भी इसे सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले शकरकंद को धोकर अच्छी तरह बड़े-बड़े पीस में कट कर दें। इसके बाद इसे एक प्रेशर कुकर में डाल दें और इसके साथ 1 या डेढ़ कप पानी मिक्स करके दो से तीन सीटी आने दें।
- दूसरी तरफ आप पूरन पोली के लिए डो तैयार करेंगी। इसके लिए बड़े से बर्तन में आटा, सफेद तिल, नमक और ऊपर से 1 चम्मच घी मिक्स कर दें। तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और फिर इसमें दूध डाल दें। दूध डालने के बाद इसमें हल्का पानी डालकर अच्छी तरह गूंथ दें।
- गूंथने के बाद डो के ऊपर 1 या फिर डेढ़ चम्मच घी डाल दें। अब घी के साथ आटे को अच्छी तरह गूंथेंगे और फिर 10 मिनट के लिए ढंककर छोड़ दें। डो को ढंकने के लिए पतला कॉटन का कपड़ा इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें:क्यों हैं लोग इन 5 तरह की कॉफी के दीवाने, आप भी जानें
- इसके बाद शकरकंद को चेक करेंगे। उबलने के बाद इसे एक प्लेट में निकलकर छिलके अलग कर लेंगे और फिर इसे मैश कर दें। वापस से गैस ऑन करेंगे और पैन रख देंगे। इसमें गुड़ को डाल दें और इसके साथ 1/4 पानी भी मिक्स कर दें।
- गुड़ को अच्छी तरह पकने दें, ताकि यह पूरी तरह से पतला हो जाए। गीला होने के बाद इसमें मैश किए हुए शकरकंद को भी मिक्स कर दें और इसी के साथ 1 चम्मच घी भी। 2 मिनट बाद इसमें इलायची पाउडर भी मिक्स करें।
- कुछ मिनट तक ही शकरकंद को पकाना है, जब सभी चीजें मिक्स हो जाएं तो गैस बंद कर दें। अब डो से लोई तैयार करें और फिर इसमें शकरकंद की स्टफिंग करें। इस दौरान मैश्ड शकरकंद को ठंडा होने दें, गर्म होने पर यह फट सकता है।
इसे भी पढ़ें:मास्टरशेफ पंकज भदौरिया से जानें किचन टॉवेल को सैनिटाइज करने का तरीका
- स्टफिंग करने के बाद इसे रोटी की तरह बेल लें और गैस ऑन कर पैन रख दें। पैन जैसे ही गर्म हो जाए पूरन पोली(पूरन पोली रेसिपी) को रख दें और इसे घी की मदद से सेक लें। सिकाई करते वक्त थोड़ा-थोड़ा घी लगाएं और जब दोनों साइड पक जाएं तो उसे एक प्लेट में निकाल लें।
- एक-एक कर सभी पूरन पोली को बनाकर प्लेट में रख दें। अब ऊपर से घी या फिर बिना घी के भी सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।