दाल मखनी को इन 2 देसी तड़का से दें डिफरेंट फ्लेवर, स्वाद हो जाएगा दोगुना

दाल भारतीय थाली का एक अनिवार्य हिस्सा है, जिसे महिलाएं लंच से लेकर डिनर में शामिल करती हैं। आपको दाल की कई तरह की वैरायटी मिल जाएगी, जिसे रोटी से लेकर चावल के साथ सर्व किया जाता है। मगर जब बात दाल मखनी की आती है, तो मुंह में पानी आ ही जाता है।
हालांकि, दाल मक्खनी में खूब सारा मक्खन, घी और क्रीम होता है लेकिन हर बार दाल मखनी बनाने के लिए हमेशा एक ही रेसिपी को फॉलो किया जाता है। कई बार एक ही फ्लेवर की दाल मखनी खाकर लोग बोर हो जाते हैं। अगर आप भी बार-बार दाल मखनी खाकर बोर हो गई हैं, तो यकीनन आपको तड़का की यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी।
प्याज-टमाटर का तड़का

सामग्री
- 1- प्याज
- 1- टमाटर
- 1/2 टिक्की- बटर
- 1/2 चम्मच- जीरा
- 5- लहसुन की कली
विधि
- तड़का लगाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन और अदरक का पेस्ट बना लें। (अदरक के पेस्ट को स्टोर करने के हैक्स)
- टमाटर और प्याज को धोकर बारीक काटकर रख लें।
- अब एक पैन में बटर डालें और गर्म कर लें।
- फिर इसमें जीरा डालकर खुशबू आने दें।
- पैन में प्याज, टमाटर डालकर थोड़ी देर के लिए पका लें।
- अब इसमें फ्राई लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें और इसे तुरंत दाल में डाल दें।
इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आप जानते हैं पहली बार किसने बनाई दाल मखनी, क्या है इसकी कहानी
जैतून का तेल और सूखी मिर्च का तड़का

सामग्री
- 10- करी पत्ता
- 3 बड़े चम्मच- जैतून का तेल
- 1 छोटा चम्मच- राई दाना
- 6- सूखी लाल मिर्च
इसे ज़रूर पढ़ें-एक अलग टेस्ट के लिए घर पर बनाएं अंडा मक्खनी, करेंगे सभी पसंद
विधि
- दाल में करी पत्ते का तड़का लगाने के लिए सबसे आप एक पैन में जैतून का तेल गर्म करें।
- फिर इसमें राई के दाने डालें और सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता भी डाल दें।
- बस इसे थोड़ी देर पकने दें बस आपका तड़का तैयार है।
- यकीनन ये तड़का आपकी दाल को डिफरेंट फ्लेवर देगा।
इस तरह आप दाल मखनी को डिफरेंट फ्लेवर दे सकती हैं। हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और नीचे दिए गए स्माइली इमोजी को क्लिक करके हमें प्रोत्साहित करें। ऐसे ही कुकिंग टिप्स और ट्रिक्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Imagr Credit- (@Freepk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।