एक अलग टेस्ट के लिए घर पर बनाएं अंडा मक्खनी, करेंगे सभी पसंद

कुछ ऐसे भोजन है जिन्हें एक ही तरह से तैयार करके खाने के बाद अधिक से अधिक तीन से चार दिनों के बाद मन उब जाता है। अंडे से तैयार ऑमलेट या फिर अंडा करी का स्वाद आपने कई बार चखा होगा। शायद इन दोनों ही रेसिपीज को आप कई बार ऑफिस भी लेकर गए हो। लेकिन, क्या अंडे से तैयार आपने 'अंडा मक्खनी' का स्वाद चखा है। अगर नहीं तो रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको अंडा मखनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यक़ीनन इस रेसिपी का स्वाद चखने के बाद एक नहीं बल्कि कई बार ट्राई करना चाहेंगे। तो आइए जानते हैं अंडा मक्खनी की रेसिपी।
अंडा मक्खनी Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं अंडा मक्खनी
Ingredients
- अंडे-4 पीस
- प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ
- टमाटर-1 कटा हुआ
- काजू-1 चम्मच
- क्रीम-1 कप
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- इलायची-2
- मक्खन-2 चम्मच
- तेल-2 चम्मच
- जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
- गरम मसाला-1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप एक बर्तन में अंडे को पानी से रखकर उबाल लीजिए और छीलकर रख लीजिए।
- Step 2:
अब एक पैन में क्रीम डालकर अंडे को सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिए।
- Step 3:
इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करके प्याज, टमाटर और काजू डालकर ब्राउन होने तक भून लीजिए।
- Step 4:
अब आप इसमें अन्य सभी मसाले और साथ के एक कप पानी को डालकर लगभग 5 मिनट के लिए पका लीजिए।
- Step 5:
5 मिनट बाद फ्राई किए हुए अंडे को भी इस ग्रेवी में डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- Step 6:
कुछ देर बाद ऊपर से मक्खन डालकर गैस को बंद कर दीजिए। तैयार है शनदार अंडा मक्खनी सर्व करने के लिए।
- Step 7:
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- अंडा मक्खनी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में अंडे को अच्छे से उबाल लीजिए। अंडे उबालने वक्त ध्यान रहें की अंडे फटे नहीं। अंडे जल्दी उबल जाए इसके लिए आप एक से दो चुटकी नमक भी पानी में डाल सकते हैं। उबालने के बाद एक पैन में क्रीम डालकर अंडे को सुनहर होने तक फ्राई कर लीजिए।
- इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दें। तेल गरम होने के बाद प्याज, टमाटर और साथ में काजू को डालकर ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राई कर लीजिए। ध्यान रहें कि ये मिश्रण जले नहीं।
- प्याज-टमाटर को लगभग 5-6 मिनट पकाने के बाद आप इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, काली मिर्च पाउडर, मिर्च पाउडर, इलायची, गरम मलासा आदि के साथ एक कप पानी डालकर लगभग 7-8 मिनट के लिए पका लीजिए।
- लगभग 8 मिनट मसाले को पकाने के बाद इस ग्रेवी में फाई अंडे को डालकर कुछ देर पका लीजिए। कुछ देर बाद इसमें ऊपर से मक्खन को डालकर गैस को बंद कर दीजिए। तैयार है लाजवाब अंडा मक्खनी सर्व करने के लिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।