चावल का डोसा खाकर हो गई हैं बोर तो बना लें मैदा डोसा, जानें रेसिपी

आपने ब्रेकफास्ट में कई बार साउथ इंडियन डोसा खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी हरी मिर्च का मैदा डोसा बनाकर खाया है। अगर नहीं, तो इस बार ब्रेकफास्ट में इसकी रेसिपी जरूरी ट्राई करें। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि हर बार साउथ इंडियन राइस डोसा बोर हो जाते हैं। इसलिए आप अपने ब्रेकफास्ट को हरी मिर्च और मैदा से बना गरमा-गरम डोसा सांभर और चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। चलिए जानते हैं घर पर आसानी से आप मैदा डोसा कैसे बना सकती हैं।
मैदा डोसा रेसिपी| Recipe Card
घर पर इन आसान स्टेप्स से बनाएं मैदा डोसा|
Ingredients
- मैदा- 3 बड़े चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- 1 चम्मच- खमीर
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
Step
- Step 1:
डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मैदा डाल लें।
- Step 2:
फिर इसमें पानी और अन्य सामान डालकर थोड़ा पतला घोल तैयार कर लें।
- Step 3:
अब इसमें हरी मिर्च भी डाल दें या कुछ घंटे तक घोल को स्पं होने के लिए ऐसी ही छोड़ दें।
- Step 4:
अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें दो चम्मच तैयार किया हुआ घोल डालें और उसे गोलाई में फैला लें।
- Step 5:
दोनों साइड गोल्डन ब्राउन कलर होने तक डोसे को अच्छी तरह से पका लें।
- Step 6:
बस आपका मैदा डोसा बनकर तैयार है। इसे आप अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।
बनाने का तरीका-
- डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मैदा डाल लें। (क्रिस्पी मिनी सोया डोसा रेसिपी)
- फिर इसमें पानी और अन्य सामान डालकर थोड़ा पतला घोल तैयार कर लें।
- अब इसमें हरी मिर्च भी डाल दें या कुछ घंटे तक घोल को स्पं होने के लिए ऐसी ही छोड़ दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- डोसा बनाने की तैयारी में लगते हैं 14 घंटे, लेकिन 10 मिनट में बन जाता है डोसा
- अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें दो चम्मच तैयार किया हुआ घोल डालें और उसे गोलाई में फैला लें।
- दोनों साइड गोल्डन ब्राउन कलर होने तक डोसे को अच्छी तरह से पका लें।
- बस आपका मैदा डोसा बनकर तैयार है। इसे आप अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें- डोसे को देना चाहते हैं एक नया ट्विस्ट तो घर पर बनाएं नारियल डोसा
Image Credit- (@Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।